www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना को लेकर नालों का निर्माण-गिरेंगे तो इंजरी रिपोर्ट दिखानी होगी सबुत में

June 1, 2022 | by Goltoo

IMG-20220530-WA0041

Muzaffarpur 1 June ” मुजफ्फरपुर नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना को लेकर नालों का निर्माण करने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं. गड्ढों में यदि आप गिरते हैं तो नगर निगम आपसे इंजरी रिपोर्ट मांगेगी तभी आप नगर निगम की शिकायत कर पाएंगे. यदि आप इन गड्ढों में गिरकर घायल होते हैं तो आपको अपने घायल होने का प्रमाण इंजरी रिपोर्ट के रूप में देना होगा. आपको हुई मानसिक और शारीरिक परेशानी का प्रमाण पत्र देना पड़ेगा.

इसका मतलब है आप गिरकर यदि अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए यानी आपके हाथ पैर टूटेंगे और जब तक की घातक चोट नहीं पहुंचेगी तब तक इसकी शिकायत नहीं कर पाएंगे, नगर निगमआपकी शिकायत तभी स्वीकार करेगा. क्योंकि मानव अधिकार को रिपोर्ट भेजी गई है कि शहर में सेफ्टी के साथ चल रहा है.मुजफ्फरपुर नगर निगम ने दावा किया है कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है. आपके हुई मानसिक परेशानी की रिपोर्ट तो आप कहीं से ला नहीं पाएंगे अलबत्ता आप गिरते हैं आपके हाथ पैर टूटते हैं ,आपके सर में चोट आती है तो आपको अस्पताल में भर्ती होना होगा भर्ती होने के बाद ही आपको इंजरी रिपोर्ट मिलेगी. आप यदि गिर जाते हैं और बच जाते हैं तो आप शिकायत करने के काबिल नहीं हैं. शिकायत करने के योग्य नहीं है.

एक वकील ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी जिसमें गड्ढे में गिरने के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हुआ उन्हें भी चोट आई थी. मानव अधिकार आयोग ने नगर निगम प्रशासन को जांच कर रिपोर्ट देने निर्देश दिया. छानबीन के बाद निगम प्रशासन संबंधित अधिवक्ता को जानकारी दी कि इसमें जो रिपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की गई. ड्राइविंग लाइसेंस तो दी गई पर यह बताया गया कि इसमें इंजरी रिपोर्ट नहीं उपलब्ध है.

आम जनता जानती है कि नगर में नाला निर्माण किस तरीके से हो रहा है अब तक तीन जाने जा चुकी है. निगम प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है, किसी प्रकार की घटनाएं नहीं हो रही है.


हर दिन उमस भरी गर्मी के बीच शहर वासियों का क्या हल हो रहा ये तो झेलने वाली जनता ही जानती है.
अब कल्याणी होकर आना जाना हुआ दुश्वार 10 जून तक.पुलिया निर्माण को लेकर ३ दिनों का समय लेकर रस्ते को बंद कर निर्माण जारी है.

RELATED POSTS

View all

view all