Bihar News
Advertisements

पटना में दिनदहाड़े करोड़ों के सोने की लूट,गर्दनीबाग में फाइनेंस कंपनी में लूटपाट सभी को किया बाथरूम में बंद और दिया लूट को अंजाम


Patna 3 June : पटना में अपराधियों ने एक ही थाना क्षेत्र में तीन घंटे के अंदर दो लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. शुक्रवार ३ जून की दोपहर 12:30 से 1 के बीच में गर्दनीबाग पुलिस कॉलोनी स्थित महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप से पांच अपराधियों हथियार के बल पर डेढ़ लाख सोना लेकर फरार हो गयी. पुलिस इसकी जांच में जुटी ही थी कि घटनास्थल से दस मकान बाद अपराधियों ने आइआइएफएल कंपनी से आठ किलो सोना लूट लिया.

पटना में बेखौफ अपराधियों ने 8 किलो सोना गर्दनीबाग के गोल्ड लोन कंपनी से लूट लिया. पुलिस के तमाम दावों को खोखला बताते हुए अपराधी गोल्ड कंपनी के दफ्तर में घुसे और हथियार के बल पर लूट को अंजाम दिया.चार करोड़ के सोने की लूट.सभी को किया बाथरूम में बंद और दिया लूट को अंजाम

Advertisements


कल वैशाली के पातेपुर से जेवरात की लूट हुई थी आज बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने गोल्ड लोन कंपनी से 8 किलो सोना लूट लिया. पटना के अनिशाबाद गोलंबर के समीप आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी से 8 किलो सोना जिसकी कीमत करोडो में बताई जा रही है लूट कर भागने में सफल हो गए.

गोल्ड लोन कंपनी में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे. एक गार्ड के भरोसे गोल्ड लोन कंपनी की सुरक्षा थी. सुरक्षा के लिए बैंक और आभूषण की दुकान गोल्ड कंपनियों की सुरक्षा एक गॉर्ड ही करते हैं. ज्यादातर बैंक्स और इस तरह की जगह पर एक गार्ड ही रहते हैं वह भी अन्य कामों में व्यस्त रहते हैं, जिससे सुरक्षा को नहीं पाती है.


यहां भी एक-एक कर 2 की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर अंदर आते गए और लोगों को शक नहीं हुआ.आधे घंटे के अंदर गोल्ड लोन कंपनी से करोड़ों के सोना लेकर चंपत हो गए .

#Crimenews #Biharcrimenews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.