www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जिन्दा जला ट्रक ड्राइवर

June 5, 2022 | by Goltoo

highwa

Muzaffarpur 5 June : मुजफ्फरपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक ड्राइवर एक हाईवा ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. मुजफ्फरपुर में हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक हाईवा ट्रक के ड्राइवर जो हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. साथ-साथ हाईवे और तीन घर भी जल गए. ट्रक के सीट पर बैठे बैठे ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलने की वीडियो सामने आई है.वीडियो दिखने लायक नहीं है.

ट्रक ड्राइवर को बचने का मौका भी नहीं मिला और वह ट्रक गेट खोल कर बाहर निकलने में भी सफल नहीं हो पाया.आसपास के आग लगे घरों में से लोग सुरक्षित बच गए जिसमें जानमाल की क्षति नहीं हुई है. घटना के बाद आसपास में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने अपने घरों में पानी पानी और बालू डालकर आग मुझे बुझाने का प्रयास करने लगे पर आग इतनी तेज हो गई थी बुझाना मुश्किल था. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

कई जगहों पर इतने नीचे हाईटेंशन तार इतने नीचे हैं कि उनके चपेट में आ जाना नई बात नहीं है. कुछ महीनों पहले भी बालू गिराते ट्रक ड्राइवर की भी मौत इसी तरीके से हो गई थी.मृत ड्राइवर की पहचान बरका गांव के नरगि जीवनाथ के पंकज कुमार के रूप में हुई है.

Social media image


आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा भी किया और बताया कि यहां पर तार की ऊंचाई कम है इसे ऊपर होना चाहिए. दुर्घटना के लिए बिजली विभाग दोषी है.


यहां पर भी लोगों की संवेदनहीनता नजर आई. लोग वीडियो बनाते रहे पर पानी डालते कोई नजर नहीं आ रहा है वीडियो में. आसपास के लोगों का कहना है कि आग बुझाना मुश्किल था और उसके नजदीक जाने में डर रहे थे कि विस्फोट ना हो जाए. यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि लोग मरते रहते हैं और वीडियो बनाते हैं और कोई बचाने का कोई प्रयास नहीं करता.

RELATED POSTS

View all

view all