National News
Advertisements

New Delhi 7 June : आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों को टिकट बनाने के लिए एक बड़ी सुविधा का ऐलान किया है. इस सुविधा में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले पर्सनल आईडी पर अब आप सब 12 टिकट बना सकेंगे. शुरुआत में पर्सनल आईडी से एक एक आईडी पर 6 टिकट ही बनते थे एक महीना में. जिससे ज्यादा आने जाने वालों को दिक्कत होती थी.यदि एक दो बार टिकट कैंसिल करनी पड़ी तो परेशानी आ जाती थी. उसके बाद 6 टिकट की बुकिंग बढ़ा कर 12 टिकट कर दिया है.

आईआरसीटीसी ने सुहूलियत बढ़ाकर 1 महीने में एक आईडी पर 12 टिकट बुक कर सकते हैं. जिन यात्रियों को ज्यादा सफर करनी पड़ती है, ज्यादा टिकट बनाने पड़ते हैं या कैंसिल करने पड़ते हैं उनके लिए यह सुविधा बहुत ही कारगर साबित होगी.
यदि आप उस यूजर आईडी से अपने आधार को लिंक कर देते हैं तो आप 24 रेल टिकट बना सकेंगे हर महीने. यदि आप आधार नहीं लिंक करेंगे तो पहले यह संख्या 6 थी और जिसे बढ़ाकर 12 कर दी गई है.

वैसे आज भी सवेरे पहर आम आदमी के लिए बिना सॉफ्टवेयर (गैरक़ानूनी) के तत्काल टिकट बनाना मुश्किल काम है.लोगो को इधर उधर घूमते देखेंगे तत्काल में टिकट बनवाने के लिए. ज्यादा पैसे देकर अपनी यात्रा करने को मजबूर होते हैं यात्री.को इस पर ध्यान देने की जरूरत है और गैरकानूनी एजेंटों पर लगाम लगाने की भी जरूरत है.

Advertisements

#irctc #railnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.