National News
Advertisements

Sitamarhi 12 June : बिहार में दो चीनी नागरिकों को नेपाल प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया है. रविवार को इंडो नेपाल सीतामढ़ी के पास नेपाल बॉर्डर पर दो चीनी नागरिकों को नेपाल मैं प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों चीनी नागरिकों के नाम हैं वूहान (जहाँ से कोरोना वायरस दुनिया में फैला था ) के हुबेई क्सिचेंग झेंगजी जहेंहुंग, चेंगचुन निवासी युवान दओफु के 34 वर्षीय पुत्र युआन हैलोंज और रेन्ही रोड टोंगेशन निवासी लू जिनपिंग के पुत्र लू लांग के रूप में हुई. सीमा सुरक्षा बल ने दोनों को गिरफ्तार किया.

दोनों चीनी नागरिकों के पास से नेपाल का वीजा नंबर EA5390986 और BA9887948 के साथ साथ दो मोबाइल, पावर बैंक कई इंडियन सिम , $103 और 500 के चार भारतीय नोट, एटीएम कार्ड, सिगरेट,मेडिसिन और इकोनामी क्लास की बोर्डिंग पास भी बरामद हुई है.


पुलिस की पूछताछ में दोनों चीनी नागरिकों ने बताया कि चीन से थाईलैंड होते हुए काठमांडू पहुंचे वहां से भिट्ठामोड़ बॉर्डर तक साइकिल से आए. भारत में प्रवेश करने के बाद एक भाड़े की कार पर नोएडा पहुंचे. दोनों को एक मित्र कैरी जो नोएडा में गाना गाने का एकक्लब चलाते हैं वहां पहुंचे. वहां 15 दिन रहने के बाद वापस नेपाल जाने की फिराक में थे तब तक एसएसबी भिट्ठामोड़ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Advertisements

Short News

उनकी मोबाइल की डिटेल देखने से पता चला कि संतोष कुमार नामक टैक्सी वाले के साथ यह लोग नोएडा पहुंचे थे .एसएसबी ने जो हो भिट्ठामोड़ थाना को आवेदन दिया है उसमें इन दोनों चीनी नागरिकों पर वित्तीय जालसाजी का आरोप लगाया है.


गौरतलब है कि भारत नेपाल की सीमा लगभग 17 किलोमीटर में फैली है. भारत और नेपाल के बीच आना जाना किसी के लिए भी आसान है .वह कोई भी देश का नागरिक हो वह आसानी से भारत में प्रवेश कर जाता है और भारत से नेपाल में जा सकता है. पुलिस चौकियों की संख्या सीमित है तो गांव और जंगल के रास्ते कोई भी आ जा सकता है. इसीलिए नेपाल के रास्ते भारत में किसी भी आतंकवादी के प्रवेश करने का खतरा हमेशा रहता है.

Short News

इससे पहले भी हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी अहमद वानी को एसएसबी ने पकड़ा था. उन्ही घटनाओं में से एक यह घटना भी है जब वे किसी ने जब दो चीनी नागरिक भारत में प्रवेश कर भारत घूम कर वापस जा रहे होते हैं तब पकड़ में आते हैं. ऐसा इसमें भी संभव होता है कि चीन के लोग भारत में घुल मिल जाते हैं आसानी से और क्योंकि उनका हुलिया नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के जैसा होता है और लोग शक भी नहीं कर पाते हैं जब तक कि कागजात नहीं देखा जाए.

#Biharnews #Sitamarhinews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.