Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 June : बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2019-21 सत्र के छात्रों की आज से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरी जाएगी. कॉलेज के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरा जाना है. बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने यूऍमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षा भरवाने के लिए संबंधित कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं. 7 जून से 16 जून तक है बिना शुल्क के ऑनलाइन फॉर्म यूऍमआईएस पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे. अभी जिस परीक्षा की ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि जारी की गई है वह 2021 वर्ष की परीक्षा है. यह परीक्षा जून महीने में होने की संभावना है. कोरोनावायरस के कारण सत्र में देर हुई थी और परीक्षा नहीं हो पाई थी.

Bihar University


संबंधित कॉलेजों को निर्देश जारी किए गए हैं पोर्टल से डाउनलोड कर प्रपत्र को छात्रों को देना है जिसे छात्र जांच करेंगे और फिर कॉलेज में जमा करेंगे जिसे कॉलेज फिर से पोर्टल पर अपलोड करेंगे. बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने एक सूचना जारी की है जिसमें थ्री इयर्स डिग्री कोर्स पार्ट 2 की परीक्षा जो 2021 में होने वाली थी. परीक्षा 2021 सत्र 2019 22 के छात्र छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने की फॉर्म भरने की तिथि जारी की गई है.बिना शुल्क फॉर्म भरने की तिथि 7 जून से लेकर 16 जून तक है.

adv banner


थ्री इयर्स डिग्री कोर्स पार्ट 2 सेशन 2019-22 के लिए फॉर्म भरा जाना है.

Advertisements


सभी महाविद्यालय के प्राचार्या और प्राचार्य को सूचित किया गया है.फॉर्म भरने फॉर्म भरने के तरीकों को बताते हुए आदेश जारी किया गया है.


परीक्षा प्रपत्र भरने की प्रक्रिया इस प्रकार हैं पोर्टल से परीक्षा फॉर्म डाउनलोड कर संबंधित छात्रों को दिया जाएगा. छात्र अपने प्रपत्र को सावधानीपूर्वक जांच कर लेंगे .किसी तरह के सुधार की जरूरत होने पर कलम से प्रपत्र पर सुधार कर हस्ताक्षर कर प्रपत्र पर अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाकर महाविद्यालय में जमा करेंगे.


छात्र परीक्षा शुल्क जमा कर पावती रसीद महाविद्यालय में जमा करेंगे. महाविद्यालय छात्रों के परीक्षा प्रपत्र को यूएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करेंगे. महाविद्यालय को अपने स्तर से छात्रों से लिए गए राशि एवं अल्फाबेट कार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करना होगा.

adv banner

#Biharuniversity #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.