Bihar News
Advertisements

Muzaffarpur 26 February : रामेश्वर कॉलेज मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रो. डॉ श्यामल किशोर को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने SNS College Hajipur की तदर्थ समिति का सचिव नियुक्त किया। इस अवसर पर डॉ सत्येन्द्र कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

SNS College Hajipur

रामेश्वर कॉलेज मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ श्यामल किशोर को बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा एस एन एस कॉलेज हाजीपुर के तदर्थ समिति का सचिव नियुक्त किया गया है। SNS College Hajipur के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष सह वेटलैंड मैन डॉ सत्येन्द्र कुमार ने नवनियुक्त सचिव डॉ श्यामल किशोर को बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर रामेश्वर कॉलेज मुजफ्फरपुर के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ धीरज कुमार सहित उमेश प्रसाद सिंह, डॉ उपेंद्र प्रसाद विद्रोही एवं डॉ अभिनय कुमार उपस्थित रहे।

SNS College Hajipur
SNS College Hajipur

डॉ सत्येन्द्र कुमार एस एन एस कॉलेज हाजीपुर के वरीय शिक्षक है उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ श्यामल किशोर के सचिव काल में कॉलेज शैक्षिक ऊंचाई को प्राप्त करेगा।

Advertisements

डॉ सत्येन्द्र कुमार ने बिहार के वरीय डिप्टी कलेक्टर ललित कुमार सिंह द्वारा लिखित एवं प्रभात प्रकाशन न्यू दिल्ली द्वारा प्रकाशित “बिहार की महान हस्तियां” पुस्तक प्राचार्य सह सचिव डॉ श्यामल किशोर को भेंट भी किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ श्यामल किशोर ने रामेश्वर कॉलेज मुजफ्फरपुर द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका “अक्षरामृत : न्यूज लेटर” डॉ सत्येन्द्र कुमार को भेंट किया। इस अवसर पर डॉ उपेंद्र प्रसाद विद्रोही एवं डॉ अभिनय कुमार उपस्थित रहे। बताते चले कि डॉ सत्येन्द्र कुमार भी अंतरराष्ट्रीय जर्नल के प्रधान संपादक है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.