www.goltoo.in

भारतीय दूतावास ने भारतीय छात्रों से यूक्रेन छोड़ने की सलाह Air India to Airlift Indian in Ukrain

February 23, 2022 | by Goltoo

2017-07-09T000000Z_632845570_RC1672E7FB30_RTRMADP_3_AIR-INDIA-PRIVATISATION

KIEV 23 February: यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय छात्रों से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है वह रह रहे भारतीय लोगों और छात्रों को दूतावास ने कहा कि विश्वविद्यालय के निर्देश का इंतजार नहीं करें सुरक्षित घर आ जाएं.

रूस यूक्रेन के बीच भारी तनाव और युद्ध जारी होने के अंदेशा को देखते हुए दुनिया के सभी देश अपने अपने नागरिकों को वापस बुला रहे हैं. इसी मुहिम में एयर इंडिया की फ्लाइट में एयर इंडिया की फ्लाइट 242 भारतीय नागरिकों को वापस लेकर लौटी है.

वैसे भारतीय छात्रों का कहना है कि स्थिति सामान्य है पर डर की स्थिति बनी होने के कारण सभी छात्र घर वापस आना उचित समझ रहे हैं एयर इंडिया की बोइंग 787 लगभग ढाई सौ यात्रियों के साथ उड़ान भरी.जिसमें भारतीय छात्र और नागरिक भी थे.भारत के ज्यादातर छात्र वहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए जाते हैं.मुजफ्फरपुर के भी कई छात्र वहां पढ़ाई कर रहे हैं

गौरतलब है कि रूसी सेना पिछले दिन यूक्रेन के दोनेत्स्क और लुहांस्क में घुस गई है. इसके बाद हमले की आशंका बढ़ गई है. इन दोनों देशों के बीच टकराव के बाद शेयर बाजारों में भी काफी गिरावट देखी गई है.कच्चे तेल के दाम भी लगभग एक $100 प्रति बैरल पहुंच गई है इस वजह से आने वाले दिनों में तेल के दाम बढ़ने की आशंका भी है.

बिहार के छात्रों को भी 26 फरवरी से एअरलिफ्ट किया जाएगा.क्योंकि नार्मल फ्लाइट में टिकट नहीं मिल रही है और फ्लाइट की टिकट के रेट भी अनाप-शनाप हैं तो ऐसे में छात्रों का घर आना मुश्किल है.

इसलिए भारत सरकार ने अपने छात्रों को वहां से एअरलिफ्ट करने की फिर से योजना बनाई है. 26 फरवरी से बिहारी छात्रों को लेकर विमान पहले दिल्ली आएगी फिर सभी छात्र अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो जाएंगे .मुजफ्फरपुर के एक छात्र को 26 फरवरी की टिकट मिली है.समस्तीपुर के छात्र को 28 फरवरी की टिकट मिली है.

सही में कहावत है जो होता है अच्छे के लिए होता है सभी छात्र होली के अवसर पर अपने अपने घरों में रहेंगे

RELATED POSTS

View all

view all