Uncategorized
Advertisements

भगवान बाजार इलाके में जेल गेट से कुछ गज की दूरी पर बरेली से आए स्वर्ण व्यवसाई अभिलाष वर्मा को गाड़ी में उठाकर लूट

Chhapra 7 September : बिहार के छपरा में आभूषण कारोबारी का अपहरण कर 60लाख और ₹5 लाख लूट लिए. छपरा के भगवान बाजार इलाके में जेल गेट से कुछ गज की दूरी पर बरेली से आए स्वर्ण व्यवसाई अभिलाष वर्मा को गाड़ी में उठाकर 60 लाख के गहने और ₹5 लाख लूट लिए. बरेली के बाजार बारादरी थाना के रीजेंसी गार्डन स्टेडियम रोड के रहने वाले अभिलाष वर्मा आभूषण व्यापार के सिलसिले में छपरा आए थे.

Symbolic image

दिनभर दुकानों में आभूषण सप्लाई करने के बाद स्टेशन में जा रहे थे ई रिक्शा पर तभी अपराधियों ने उनका अपहरण कर गाड़ी में बैठा लिया. आभूषण कारोबार के सिलसिले में वे छपरा आए थे और विभिन्न दुकानों में समान बेचने और कलेक्शन करने के बाद स्टेशन जा रहे थे.

साहेबगंज के मणिपुरी होटल में रुके हुए थे और रात 10:00 बजे स्टेशन जा रहे थे होटल से ट्रेन पकड़ने. इसी बीच बोलेरो सवार अपराधियों के उन्हें इ रिक्शा से उठा लिया. बदमाशों ने उनके हाथों को बांध दिया और आंखों पर पट्टी लगा दिया. बोलेरो में लूटपाट करते हुए बदमाशों ने उन्हें डोरीगंज थाना अंतर्गत छपरा-आरा पुल के समीप गाड़ी से उतार दिया और फरार हो गए.उनके पास बचे जेवरात और नकद लूट लिए. अपराधी पुलिस की वर्दी में थे. बिहार में अपराधी हो गए हैं बेलगाम. पटना में भी हुआ डबल मर्डर.

Advertisements

#crimenews #chhapranews #chhapra #biharcrimenews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.