Uncategorized
Advertisements

Patna 30 March : बिहार में अभी-अभी अंधाधुंध फायरिंग हुई है. बिहार के पटना के पटना सिटी में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 3 लोगों को गोली मारी. पटना सिटी में हुई गोलीबारी में एक सत्तू व्यवसाय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. दो घायल गंभीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Twitter image

पटना के पटना सिटी इलाके के चौक थाना के मिर्चाइ गली में अंधाधुंध गोलीबारी में 3 लोगों को गोली मारी गई जिसमें एक सत्तू व्यवसाय भी थे जिनकी मौत घटनास्थल पर हो गई. दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सरेआम दिनदहाड़े हुई घटना के बाद पटना सिटी के लोग सड़कों पर आ गए और अपना आक्रोश व्यक्त करने लगे.

Patna City


इस घटना में सत्तू व्यवसाय प्रमोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उनके बेटे गोलू कुमार और एक अन्य कर्मचारी को गोली लगी है जो अस्पताल में भर्ती हैं .पटना में दिन दहाड़े खुनी खेल खेला गया घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अशोक राज पथ को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगी.घटना के करने का पता नहीं चला है.पुलिस छानबीन में जुट गई है.

Advertisements
Adv Banner

#Biharnews #Patnacity #hindinews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.