Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 March : मुजफ्फरपुर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है. बिजली आपूर्ति से सम्बंधित समस्याओं का निवारण हुआ आसान.मुजफ्फरपुर में बिजली की व्यवस्था तो पहले से काफी अच्छी हुई है. मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत विद्युत् उपभोक्ताओं के समस्याओं के निष्पादन के लिए कुछ मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं. बिजली उपभोक्ता संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए कॉल सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं

Muzaffarpur City by Goltoo

24 x 7 कॉल सेंटर यानी आपको 24 घंटे सातों दिन महीने के हर दिन में आपको, आपकी शिकायत सुनने के लिए इन नंबरों पर आप कॉल कर सकते हैं. इसके साथ-साथ यह भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है कि कॉल सेंटर के द्वारा यदि समस्या का निष्पादन नहीं होता है तो संबंधित क्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता,सहायक विद्युत अभियंता और विद्युत कार्यपालक अभियंता से भी संपर्क कर सकते हैं.

आप इन नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं. 9264456432/9264456401/6264456400

Advertisements
Twitter image


यह सुविधाएं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मुजफ्फरपुर में शहरी क्षेत्र में दो और मुजफ्फरपुर पूर्वी के साथ में मुजफ्फरपुर पश्चिमी से संबंधित यानी सरैया और मोतीपुर से संबंधित होगी. मुजफ्फरपुर पूर्वी में ढोली सकरा को रखा गया है. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में यह सुविधाएं मुजफ्फरपुर के उपभोक्ताओं को अब जल्द मिलने लगेगी .

Adv Banner

अब और आसानी होगी यदि आपके इलाके में विद्युत आपूर्ति में कोई खराबी आती है या आपके घर के विद्युत आपूर्ति में कोई खराबी होती है तो जल्द निष्पादन करा सकेंगे. वैसे पिछले कुछ सालों में विद्युत आपूर्ति और समस्याओं का निवारण पहले से अच्छे स्तर पर होते होने लगा है. पहले बिजली जाने के बाद हम इंतजार घंटों करते थे,अभी जाने के बाद यह इतने आस्वस्त जरूर रहते हैं कि कुछ मिनट और सेकंड में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.किसी अपरिहार्य और प्राकृतिक आपदा की वजह से बाधित है तो यह अपवाद होगा.

Adv Banner

#Muzaffarpur #Biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.