Muzaffarpur News

LS College में 75वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना

Advertisements

Muzaffarpur 27 January : LS College लंगट सिंह कॉलेज में 75वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य आयोजन राजेंद्र स्मृति पार्क में हुआ जहा प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय की निजी कारणो से अनुलब्धता पर वरिष्ठ प्राध्यापक गणित विभागाध्यक्ष प्रो ओपी रमण ने रिपब्लिक डे समारोह की अध्यक्षता की. प्रो रमण तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली.

LS College
LS College

LS College Republic Day

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में प्रो रमण ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान है. उन्होंने मौजूद छात्रों से कहा हमें अपने भारत देश को एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना है तब युवा पीढ़ी को आगे आना होगा. हमें अपने भारत देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता, जैसे चीजों को अच्छी तरह समझना होगा और इनका हल निकालने की दिशा में सार्थक पहल करना होगा तभी हम पुनः विश्वगुरु बनने का सपना पूरा कर सकते हैं.

LS College
LS College

उन्होंने कहा की प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के नेतृत्व और निर्देशन में कॉलेज शैक्षणिक एवं छात्र सुविधाओ के क्षेत्र में दिनोदिन प्रगति कर रहा है. कॉलेज प्रशासन छात्रों के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है. शिक्षको ,कर्मचारियों और छात्रों के प्रयास से काफी हद तक इसमें सफलता मिली है.

इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बिस्तृतिकरण और मेंटेनेंस के कई काम पूरे किए गए हैं तथा इस वर्ष कई नई परियोजनाओं के लिए प्राचार्य प्रो राय के प्रयासों को संबंधित विभागो से सहमति मिली है. प्रो रमण ने ड्यूक छात्रावास में भी ध्वजारोहण किया तथा परिसर में मौजूद महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया. बाद में एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज सभागार में अपनी देश प्रेम से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुति से समा बांधा.

LS College

मौके पर प्रो राजीव कुमार, प्रो प्रमोद कुमार, प्रो टीके डे , प्रो जयकांत सिंह, प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो राजीव झा, प्रो सुनील मिश्रा, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो जफर सुलतान, एनओ डॉ राजीव कुमार, डॉ रितुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, ऋषि कुमार समेत सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे.

#republicday #muzaffarpur #lscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.