www.goltoo.in

Patna Crime News: Double Murder in Patna पटना में दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या.

September 7, 2022 | by Goltoo

MURDER-1

Patna 7 September : देर रात हुए डबल मर्डर से पटना में सनसनी फ़ैल गई. दो मित्र दुकान बंद कर रात में घर लौट रहे थे अपने स्कूटर से पटना बाईपास में लोहा गोदाम के समीप दो बाइक सवारों ने उन दोनों के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. चंदन और सौरभ नाम के दो दोस्त दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे मंगलवार की रात. बायपास थाना इलाके में शीतला माता मंदिर रोड में लोहा गोदाम के पास दोनों स्कूटर सवारों को ओवरटेक कर बाइक सवार आए और बहस के बाद चंदन और सौरव के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी.

30 वर्षीय चंदन कुमार गुलजारबाग निवासी थे और छोटी पहाड़ी 32 वर्षीय सौरभ की देर रात गोली मारकर हत्या हो गई. चंदन की मोटर पार्ट्स की दुकान कंकड़बाग में है और सौरभ जमीन के कारोबार से जुड़ा था. पटना के कंकड़बाग बाईपास थाना के समीप हुई डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. बिहार में अपराधी हो रहे हैं बेलगाम कहीं भी किसी वारदात को अंजाम देने में पुलिस का खौफ नहीं है अपराधियों को.

हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस छानबीन में जुट गई है. लूटपाट का मामला लग रहा है पर असली कारण जांच के बाद ही पता चलेगा. पटना में अभी 3 दिन पहले ही फुलवारी शरीफ थाना में एक और डबल मर्डर जिसमें बुजुर्ग महिला और उसकी विवाहिता बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी इस हत्याकांड की जांच अभी चल ही रही है.

#crimenews #crime #biharcrime #patnanews #patna #crimeinpatna

RELATED POSTS

View all

view all