Uncategorized
Advertisements

Muzaffarpur 30 May: मुजफ्फरपुर जिले में तेज रफ्तार के कारण 5 मौत. मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार शाम तक 4 शवों का पोस्टमार्टम भी हो चुका था. मुजफ्फरपुर के चुनिंदा इलाके जहां एक्सीडेंट ज्यादा होते हैं, उनमें है सदातपुर मोर रोड नेशनल हाईवे 28 को दरभंगा से जोड़ता है.

इस स्थान पर ट्रक की ठोकर से वैशाली के अवधेश साहनी की मौत हो गई. मुर्गी दाना व्यवसाई अवधेश साहनी की मौत हो गई. घटना पर गुस्साए लोगों ने तो 3 घंटे तक के बवाल मचाया. नेशनल हाईवे 28 के यातायात को भी बाधित किया. अहियापुर के मिठनपुरा चौक पर भी ट्रक की ठोकर से औराई के राजेश झा की मौत हो गई.राजेश झा के साथ जा रहे हैं अनिल ठाकुर भी जख्मी हो गए. इनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

एक दुर्घटना तुर्की ओवर ब्रिज के पास हुई .मुजफ्फरपुर से पटना लौटते समय पिकअप खराब हो गई है पिकअप ठीक करने के दौरान ट्रक के धक्के से वैशाली के 27 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गई.

Advertisements

एक घटना सरैया बाजार के समीप हुई दावा गांव के समीप एक कार की ठोकर से छुन्ना राय और उनका पोता घायल हो गया जिसमें छुन्ना राय की इलाज के दौरान मौत हो गई. मेडिकल कॉलेज अस्पताल ओपी ने बताया कि रविवार को दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

मई महीने में 2 से 3 जानें गई हैं. दुर्घटनाओं में दिघरा के समीप अहियापुर रोड दरभंगा फोरेलान, सादतपुर मोर, चांदनी चौक हो, हर जगह दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं.

#Accident #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.