Headlines

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत

SKJ Law College
Advertisements

Amarnath 8 July : अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 25 से भी ज्यादा टेंट बाह गए.५०से ज्यादा श्रद्धालु अभी तक फंसे हुए हैं. आज शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने का समाचार मिला है. शुक्रवार को शाम 5:30 के आसपास बादल फटा.

Twitter Video of Cloud Burst in Amarnath

अमरनाथ गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्धालु उपस्थित थे 25 से भी ज्यादा टेंट बह गए और 50 से ज्यादा श्रद्धालु अभी भी फंसे हुए हैं. अमरनाथ गुफा के 1 से 2 किलोमीटर पहले बादल फटने की घटना हुई है. लगभग 5:00 से 6:00 के बीच में बादल फटने के बाद तेज पानी का धार जिधर टेंट लगे थे उस ओर से आया और किसी को बचने का मौका भी नहीं दिया.


गौरतलब है कि अमरनाथ की पवित्र गुफा जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले के लीडर घाटी में अमरनाथ पर्वत पर है. चूना पत्थर और जिप्सम की बनी है गुफा. जिसकी लंबाई 19 मीटर चौड़ाई 16 मीटर और ऊंचाई 11 मीटर है.


ऐसा माना जाता है कि अट्ठारह सौ पचास में बूटा मलिक नाम के मुस्लिम गड़ेरिया ने गुफा की खोज की थी.

SKJ Law College
Cloud Burst in Amarnath


अमरनाथ गुफा जाने के दो रास्ते हैं एक पाल गांव होकर और दूसरा बालटाल होकर पहलगांव होकर 48 किलोमीटर लंबा है और 5 दिन लगता है. बालटाल की तरफ से 16 किलोमीटर लंबा है और 2 दिन लगते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचाव कार्य की जानकारी ली और दुख जताया.

#Amarnath #Amarnathyatra