National News
Advertisements

New Delhi 7 May : तूफान Asani के लिए तैयार रहें तूफान Asani का असर बिहार में तो नहीं दिखेगा पर झारखंड में असर देखने की उम्मीद है. आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार रांची और उसके आसपास 9 से 12 मई के बीच बरसात की संभावना बनी रहेगी.
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी अंडमान और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य में चक्रवाती तूफान Asani उत्पन्न होगा. दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है जिसे चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं.


तूफान Asani को देखते हुए उड़ीसा में चेतावनी जारी की गई है. इस तूफान के कारण पूर्वी तटीय राज्यों में भारी बारिश होने की उम्मीद है. इस तूफान का असर बिहार में हल्की वर्षा के रूप में और तेज हवा के रूप में देखी जा सकती है. तटीय भागों में तबाही मचा सकती है तूफान.

#Asani #Asanicyclone #cyclone

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।