Headlines

B.R.A. Bihar University 95th फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन 26 नवंबर से

Bihar University Bihar University
Advertisements

Muzaffarpur 25 November : B.R.A. Bihar University, मुज़फ्फरपुर के यूजीसी एम एम टी टी सी द्वारा कल दिनांक 26नवंबर, 2024 से आगामी 22 दिसंबर, 2024 तक 95वें फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन हो रहा है।

Bihar University FIP

यूजीसी एम एम टी टी सी के उप निदेशक डॉ राजेश्वर कुमार के अनुसार कल सुबह 11.30बजे इस कार्यक्रम का औपचारिक उदघाटन होगा, जिसमें बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो गिरीश कुमार चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगे जबकि बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो.अनिल सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

B.R.A. Bihar University 95th फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन 26 नवंबर से
B.R.A. Bihar University 95th फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन 26 नवंबर से

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय जी अध्यक्षता करेंगे।95वें एफ आई पी प्रोग्राम में देश के विविध विश्वविद्यालयों से कुल पचास शिक्षकों का चयन किया गया है जिन्हें प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित होकर पाठ्यक्रम को पूरा करना है।

निदेशक प्रो.राजीव कुमार झा के अनुसार फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम में शामिल होने वाले शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।इस बार विषय विशेषज्ञ के रूप में देश के सुप्रसिद्ध विश्वविद्यालयों से विद्वान सम्मिलित रहेंगे। प्रो.राजीव झा के अनुसार फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम में शामिल होने वाले शिक्षकों को इस बार वैशाली का पर्यटन भी कराया जाएगा।

विदित है कि इस प्रोग्राम का समन्वयक डॉ राजेश्वर कुमार,उप निदेशक,एम एम टी टी सी,बी आर ए बी यू, मुजफ्फरपुर तथा स्नातकोत्तर गणित विभाग के सहायक आचार्य डॉ जे पी त्रिपाठी को बनाया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने निदेशक प्रो राजीव कुमार झा,उप निदेशक डॉ राजेश्वर कुमार और समन्वयक डॉ जे पी त्रिपाठी को 95वें फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *