Headlines

B.R.A. Bihar University के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया गया

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 17 August : B.R.A. Bihar University के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 12 अगस्त से एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया जा रहा है।

B.R.A. Bihar University एंटी रैगिंग सप्ताह

रैगिंग एक मनोवैज्ञानिक व सामाजिक समस्या है: प्रो नीलम कुमारी

आज इस दौरान छात्र -छात्राओं द्वारा एंटी रैगिंग पोस्टर कैंपेन, स्लोगन एवं कविताओं की प्रस्तुति की गई। इस दौरान विभाग द्वारा एंटी रैगिंग जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य व्याख्यान का भी आयोजन किया गया।

B.R.A. Bihar University
B.R.A. Bihar University के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया गया


राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो नीलम कुमारी ने कहा कि रैगिंग भारत में पिछले कुछ समय से ज्यादा परेशान करने वाली सामाजिक समस्या बन गई है। इससे कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। रैगिंग को रोकने के लिए एंटी रैगिंग सेल बनाया गया है। छात्रों को इस संदर्भ में ट्रेनिंग भी दी जा रही है। कानून किसी भी स्थिति में रैगिंग की इजाजत नहीं देता है।

SKJ Law College


इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अनिल कुमार ओझा, डॉ दिलीप कुमार, डॉ कांतेश कुमार एवं डॉ अमर बहादुर शुक्ला की गरिमामयी उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापिका डॉ अर्चना सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ रक्षा सिंह ने किया।