Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 September : B.R.A. Bihar University भूगोल विभाग एवं भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सादतपुर के बीच शैक्षणिक गतिविधि के आदान-प्रदान को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

B.R.A. Bihar University MOU

B.R.A. Bihar University भूगोल विभाग एवं भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीच एमओयू
B.R.A. Bihar University भूगोल विभाग एवं भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीच एमओयू

समझौता ज्ञापन पर विश्वविद्यालय भूगोल विभाग की अध्यक्ष डॉ रूपा कुमारी एवं भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव डॉ ललित किशोर ने हस्ताक्षर किए।
विभागाध्यक्ष डॉ रूपा कुमारी ने कहा कि समझौते के मसौदे में साझा सेमिनार, वर्कशॉप, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों के साथ ही शोध के विविध आयामों पर जानकारी का आदान प्रदान करना है।

B.R.A. Bihar University भूगोल विभाग एवं भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीच एमओयू
B.R.A. Bihar University भूगोल विभाग एवं भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीच एमओयू


भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव डॉ ललित किशोर ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर से दोनों संस्थाओं की शैक्षणिक गतिविधि और अनुसंधान क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। दोनों संस्थान मिलकर पर्यावरण संरक्षण वर्कशॉप एवं जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस समझौते के माध्यम से छात्रों और संकाय सदस्यों को परियोजनाओं और अनुसंधान गतिविधियों पर सहयोग करने के अवसर भी प्रदान करेगा। साझा लेक्चर प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा। इससे ज्ञान और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान अनवरत होता रहेगा।

Advertisements


इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार, डॉ शिरीन हयात, डॉ अल्पना ज्योति, डॉ नीलांबरी गुप्ता, डॉ राजेश्वर राय, सुरेश चौपाल, दिनेश कुमार सिन्हा, सुधीर पासवान एवं शोधार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.