www.goltoo.in

Muzaffarpur Crime News : दरोगा के घर 27 लाख की चोरी

June 21, 2022 | by Goltoo

theft3

Muzaffarpur 21 June : दरोगा के घर 27 लाख की चोरी. मुजफ्फरपुर में एक दरोगा के घर चोरों ने 27 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया मोतिहारी पुलिस लाइन में तैनात दरोगा नवनीत कुमार के बंद घर पर चोरों ने 27 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. दारोगा नवनीत कुमार का आवास मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की से दक्षिण जाने वाली सड़क पर है.

चोरी की वारदात जब हुई तो घर बंद था और परिवार के कोई सदस्य घर पर नहीं थे.नवनीत के भाई की बेटी को परीक्षा दिलाने सभी पटना गए थे. इसी बीच सोने बंद घर पर हाथ साफ कर लिया चोरों ने. परिवार के घर लौटने पर दक्षिणी दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर में घुसने पर सभी सामान बिखरे मिले. गोदरेज ड्रेसिंग रूम लॉकर वगैरह सब टूटे थे. सदर थाना की पुलिस आसपास की सीसीटीवी खंगाल रही. चोरों ने 400 ग्राम सोना 1 किलो चांदी और साढ़े ₹५ लाख कॅश ले उड़े.

नवनीत के भाई ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और उन्होंने कहा कि उनके घर की रेकी हो रही थी. पिछले कुछ दिनों से चार युवकों को रेकी करते देखा था. पुलिस के घर ही चोरी हो जाए तो आम लोगों की क्या बिसात है. कोशिश करें बंद घर न छोड़ें ,अपनी सुरक्षा प्रथम खुद करें.

#Crimenews #Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all