www.goltoo.in

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाना है-प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

March 26, 2023 | by Goltoo

nss ls college

Muzaffarpur 26 March : राष्ट्रीय सेवा योजना, लंगट सिंह महाविद्यालय के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन आज दिनांक 26.03.2023 को रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में HIV/AIDS जागरुकता एवम नियंत्रण विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री प्रभाकर सिन्हा, वरिष्ठ सलाहकार – स्वास्थ्य सशक्तीकरण कार्यक्रम, बिहार सरकार ने छात्रों को संबोधित किया. अपने उद्बोधन में उन्होने एचआईवी एड्स से संबंधित प्रचलित भ्रांतियों का निराकरन किया एवम एवम इस बीमारी से सुरक्षा एवम बचाव के तरीके बताये. प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने आशा व्यक्त किया ये सात दिवसीय विशेष शिविर स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में मददगार साबित होगा.

राष्ट्रीय सेवा योजना
nss ls college

उन्होंने कहा शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाना है. देश का भविष्य यूवाओ के हाथ में है तथा उम्मीद है ये अपनी असीमित ऊर्जा और क्षमता का सदुपयोग कर देश को विश्वशक्ति के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऋतुराज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर छात्रों में रजनीश, सपना, मोहन, श्रुति आदि ने सक्रिय योगदान दिया.

#nss #lscollege #muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all