www.goltoo.in

Muzaffarpur News : प्रसाशन ने भारत बंद में उपद्रव विफल बनाया

June 21, 2022 | by Goltoo

IMG-20220621-WA0075

Muzaffarpur 21 June : अग्नीपथ भर्ती योजना के विरोध में कल भारत बंद का आह्वान था. स्कूल और कोचिंग पहले ही बंद कर दिए गए थे. ज्यादातर दुकानदारों ने खुद अपनी दुकानें बंद रखी .भारत बंद का आह्वान सोशल मीडिया पर किया गया था. पिछले 5 दिनों से हो रहे उपद्रव के कारण व्यवसायियों ने अपनी दुकानों को बंद रखना ही उचित समझा.

कल किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. मुजफ्फरपुर में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रखकर समझदारी का परिचय दिया. चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती थी और फ्लैग मार्च कर रही थी. जिलाधिकारी प्रणव कुमार और एसएसपी जयंत कांत पूरे शहर पर निगरानी रखे हुए थे.

चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री सज्जन शर्मा ने बताया कि बंद के कारण सूतापट्टी का 90 करोड़ का और पूरे बाजार का 250 करोड़ का बाजार प्रभावित हुआ. 2 दिन पहले मरिपुर में उपद्रव करने वालों में से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं. कोचिंग संचालकों पर भी शिकंजा कसा गया.

कल सभी छात्रावासों के बाहर पुलिस बल तैनात थी. कोचिंग संचालकों पर छात्रों को उकसा कर उपद्रव कराने का आरोप लगाया गया है.

#Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all