Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : मुजफ्फरपुर में भी कोचिंग संस्थानों पर छापे मारे गए. अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों को भड़काने के आरोप हैं. आरबी फिजिकल अकेडमी के संचालक रंजन दुबे के कोचिंग संस्थान पर छापा मारा गया. रंजन दुबे लंगट सिंह कॉलेज मैदान में आर्मी में भर्ती होने वाले नौजवानों को ट्रेनिंग देता है. इनसे जुड़े लड़कों ने ही वीडियो वायरल किए थे फेसबुक और व्हाट्सप्प से.

मुजफ्फरपुर में चार कोचिंग संस्थाओं पर छापे मारे गए हैं सभी कोचिंग संस्थान बंद मिले और संचालक फरार थे. गौरतलब है कि प्रशासन ने पहले ही कोचिंग संस्थानों को 24 जून तक के लिए बंद कर दिया था. इसके साथ-साथ कोचिंग संस्थानों पर अब इनकम टैक्स भी नकेल कस रही है रंजन दुबे के दुबे टोला स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की.

आरोप है कि रंजन दुबे के छात्रों ने ही उकसाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था. एसपी जयंत कांत ने भी गिरफ्तार करने का निर्देश नगर डीएसपी को दिया है. एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि सबसे पहले रंजन दुबे ने अग्निपथ के विरोध में युवकों को खुश करने की बात कही थी .

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.