www.goltoo.in

Internet Shutdown : मुजफ्फरपुर में इंटरनेट की सेवा नहीं होने से 500 करोड़ प्रभावित

June 21, 2022 | by Goltoo

net (1)

Muzaffarpur 21 June : मुजफ्फरपुर में इंटरनेट की सेवा 24 घंटे बाद बहाल कर दी गई. इंटरनेट के नहीं होने से ऑनलाइन कारोबार पर प्रभाव पड़ा. भारत बंद के कारण दो ढाई सौ करोड़ का नुकसान तो मुजफ्फरपुर के बाजार को हुआ ही इंटरनेट नहीं रहने से लगभग 500 करोड़ कारोबार नहीं हुआ.

इंटरनेट नहीं रहने से जीएसटी की फाइलिंग की अंतिम दिन होने के कारण

वह भी नहीं हो सका अब व्यवसायियों को ₹100 अतिरिक्त लगेंगे. बैंकों में तो कार्य चल रहे थे पर ऑनलाइन में कारोबार ऑनलाइन लेनदेन बिल्कुल ठप था.नेट बैंकिंग से लगभग 150 करोड़ का लेन देन होता है मुजफ्फरपुर में. नेट नहीं रहने के कारण से शेयर कारोबार भी प्रभावित रहा.

इंटरनेट बंद रहने और बाजार बंद रहने से लोगों को घर में समय गुजारना मुश्किल हो गया था लोग अब टेलीविजन ऑनलाइन ही देखते हैं ज्यादातर. मुजफ्फरपुर में इंटरनेट की सेवा और बाजार बंद रहने के कारण लगभग 500 करोड़ का कारोबार नहीं हो सका. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई थी, वाईफाई नहीं काम कर रहा था.

इंटरनेट की सुविधा नहीं रहने से लोग दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त व्यस्त नजर आए फोन से बात करते ज्यादा नजर आए और आराम फरमाते रहे.

RELATED POSTS

View all

view all