Headlines

B.R.A. Bihar University स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में “रिव्यू औफ लिटरेचर” पर राष्ट्रीय सेमिनार सह वर्कशॉप का आयोजन

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 18 December : आज दिनांक 18.12.24 को B.R.A. Bihar University स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में रिसर्च मेथोडोलोजी के टौपिक “रिव्यू औफ लिटरेचर” पर राष्ट्रीय सेमिनार सह वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

Bihar University स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग

B.R.A. Bihar University स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में "रिव्यू औफ लिटरेचर" पर राष्ट्रीय सेमिनार सह वर्कशॉप का आयोजन
B.R.A. Bihar University स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में “रिव्यू औफ लिटरेचर” पर राष्ट्रीय सेमिनार सह वर्कशॉप का आयोजन
B.R.A. Bihar University स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में "रिव्यू औफ लिटरेचर" पर राष्ट्रीय सेमिनार सह वर्कशॉप का आयोजन
B.R.A. Bihar University स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में “रिव्यू औफ लिटरेचर” पर राष्ट्रीय सेमिनार सह वर्कशॉप का आयोजन
MLC Prof. Sankajy Kumar Singh
MLC Prof. Sankajy Kumar Singh
SKJ Law College

इस अवसर डी ए वी पीजी कॉलेज,बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से आये मनोविज्ञान के प्रोफेसर सत्य गोपाल जी ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रकाश डालते हुए कहा कि “साहित्य समीक्षा” किसी भी शोध कार्य का मेरूदंड है जो शोध कार्य को अतीत से जोड़ते हुए वर्तमान की वस्तुस्थिति से अवगत कराती है और भविष्य में किये जाने वाले शोध कार्यों के लिए मार्ग प्रशस्त करती है।

Bihar University कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय
Bihar University कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय

मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने मनोविज्ञान विभाग के शोधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शोधकार्यों की मौलिकता एवं गुणवत्ता को बढ़ाने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय नैक निदेशक डॉ कल्याण कुमार झा ने नैक की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए शोध प्रकाशनों को गति प्रदान करने पर बल दिया।

सेमिनार सह वर्कशॉप के मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार सिंह,विधान पार्षद ने मनोविज्ञान विभाग को एक “मिटिंग हाल” देने की घोषणा की। इस अवसर पर डॉ तुलिका सिंह द्वारा शोधार्थियों को “साहित्य समीक्षा,” के व्यवहारिक पहलूओं से अवगत कराया गया।

SKJ Law College

विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के गौरवशाली अतीत और शैक्षणिक परंपरा को लौटाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील माननीय कुलपति का आभार प्रकट किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अलका जायसवाल और मंच संचालन डॉ सुनीता कुमारी ने किया।

वर्कशॉप के आयोजन के अवसर पर कोर्स वर्क के उत्तीर्ण शोधार्थियों के बीच प्रो रत्नेश मिश्रा के हाथों प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।

मौके पर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ विनय शंकर राय,विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ आभा रानी, डॉ विकास कुमार, डॉ कुसुम कुमारी, वाणिज्य के विभागाध्यक्ष डॉ मुज्तबा हुसैन, डॉ रवि, डॉ साकेत, कृष्णा,सादिया,श्वेता,वर्षा,अहमद रजा,शुभम,आदि छात्रों की उपस्थिति रही।