Muzaffarpur 16 April : B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग में 18-19 अप्रैल को आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा का बहुविषयक चरित्र’ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
B.R.A. Bihar University दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग में संगोष्ठी के संयोजक डॉ रजनीश कुमार गुप्ता एवं सहसंयोजक डॉ निखिल रंजन प्रकाश के नेतृत्व में राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई।

डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 एवं 19 अप्रैल को भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद द्वारा संपोषित राष्ट्रीय संगोष्ठी “भारतीय ज्ञान परंपरा का बहुविषयक चरित्र” विषय पर आयोजन सीनेट हॉल में होने जा रहा है।
बताया कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग, विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग एवं विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तर बिहार प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में होगा। संगोष्ठी में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ एवं शोधार्थी सम्मिलित होंगे।
B.R.A. Bihar University कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने सहसंयोजक डॉ निखिल रंजन प्रकाश से फोन पर बात कर संगोष्ठी की तैयारी का जायजा लिया। सह संयोजक ने सेमिनार की तैयारी पर विस्तार से प्रकाश डाला।
RDS College में विशेष व्याख्यान: डॉ. अंबेडकर का व्यक्तित्व वैश्विक और बहुआयामी था — प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार https://t.co/MIF7vwVgqu #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/j4Tm6LgCnR
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 15, 2026
उन्होंने बताया कि संगोष्ठी की तैयारी को लेकर वेलकम कमिटी, आवास कमिटी, टेक्निकल कमीटी, फूड कमिटी, ट्रांसपोर्ट कमिटी एवं मीडिया कमेटी का गठन कर लिया गया है एवं कमेटी सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह सेमिनार अपने आप में अनूठा होगा और ग्लोबल पहचान बनाएगा।
BRABU के VC Prof. Dinesh Chandra Rai के नेतृत्व में शोध टीम ने तैयार किया पोषक तत्वों से भरपूर स्ट्रॉबेरी-फोर्टिफाइड दही https://t.co/xWwtoqoOPt #Muzaffarpur #varanasi@brabu_ac_in@DineshCRai pic.twitter.com/n66Mnrw6gr
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 13, 2026
समीक्षा बैठक में कार्यक्रम समन्वयक प्रो आभा रानी सिन्हा, प्रो राजीव कुमार, प्रो रुपा श्री जमुआर, आयोजन सचिव डॉ विकास कुमार, डॉ पयोली, डॉ तूलिका सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ सुनीता कुमारी, आयोजन समिति के डॉ विजय कुमार, डॉ अमर बहादुर शुक्ला, डॉ रेखा श्रीवास्तव, डॉ अरुण कुमार, डॉ अफरोज, डॉ रितु कुमारी, डॉ किरण कुमार ठाकुर एवं डॉ ललित किशोर मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।