Muzaffarpur 21 August : आज दिनांक 21 अगस्त, 2024 को Bihar University पुस्तकालय भवन के सीनेट हॉल में माननीय कुलपति प्रो.(डॉ.) दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता एवं आईक्यूएसी के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, संकायाध्यक्षों, अध्यक्षों एवं प्राध्यापकगण की बैठक आयोजित की गयी.
B.R.A. Bihar University सीनेट हॉल की बैठक
कुलपति प्रो.(डॉ.) दिनेश चंद्र राय ने नैक-2024 मूल्यांकन की अबतक हुई तैयारियों से संतुष्टि व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने अलुमनी एसोसिएशन को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए ‘समर्पण निधि’ के रूप में सहयोग करने की अपील उपस्थित सदस्यों से की तथा यह भी अपील किया कि नैक मूल्यांकन-2024 की तैयारियों में निरंतर सहयोग करते रहें. विश्वविद्यालय के मान-सम्मान एवं ग्रेडिंग बढ़ाने के लिए जो भी कार्य आवश्यक होंगे विश्वविद्यालय वे सभी कार्य करेगा.

पीएचडी से संबंधित विश्वविद्यालय सेल गठित करने की उन्होंने मंच से घोषणा की ताकि शोध में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने 2 अक्तूबर, 2024 को विश्वविद्यालय हेल्थ सेंटर में OPD खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि शहर के किसी बड़े अस्पताल से MoU करने की कोशिश की जाएगी ताकि विश्वविद्यालय में कार्यरत्त सदस्यों को सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें. उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु 9 परामर्श केंद्र खोले जाएँगे.

इस बैठक के दौरान विश्वविद्यालय तथा नेत्रहीन छात्र-छात्राओं के लिए कार्य करने वाली मुज़फ़्फ़रपुर की प्रतिष्ठित संस्था ‘शुभम’ के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया. शुभम् संस्था की अध्यक्षता प्रो.संगीता अग्रवाल जी इस अवसर पर उपस्थित रहीं.
डॉ. संजय सिन्हा, अध्यक्ष, बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय अलुमनी एसोसिएशन ने कहा कि 15 सितंबर, 2024 तक एसोसिएशन के बैंक खाते में एक करोड़ रुपए की राशि जमा करने का लक्ष्य है ताकि नैक-2024 में विश्वविद्यालय को सम्मानजनक ग्रेड प्राप्त हो.
B.R.A. Bihar University नव गठित मीडिया सेल की बैठक https://t.co/sDOZXGrTPw #Muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/MOijJ0Bzij
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 21, 2024
अलुमनी एसोसिएशन को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए निर्णय लिए जाएँगे.
प्रो.अनिल ओझा, अध्यक्ष, बुटा ने कहा कि शिक्षक संघ नैक मूल्यांकन-2024 की तैयारियों में विश्वविद्यालय के कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए कृत संकल्पित है.
श्री पुष्पम ने ‘विद्वान ऐप’ (ViDWAN) संबंधित जानकारी साझा किया. इस ऐप के माध्यम से प्राध्यापक वैश्विक शिक्षण जगत से जुड़ सकते हैं तथा उनकी विद्वता से देश-दुनिया के अन्य विद्यार्थी भी लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए सभी प्राध्यापकों को एक विद्वान आईडी क्रिएट करये हुए पंजीयन करना होगा. इस ऐप से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय ने डॉ.सर्वेश कुमार दुबे, सहायक प्राध्यापक, विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग को ज़िम्मेदारी दी है.
इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो. बी.एस.राय, कुलसचिव प्रो.अपराजिता कृष्णा सहित सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं प्राध्याकगण उपस्थित रहें. कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएससी के निदेशक प्रो.कल्याण कुमार झा एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वयं माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने किया.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।