Muzaffarpur 13 April : 14 अप्रैल को Baba Sahab Bhimrao Ambedkar University बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में बाबा साहेब की 113 वीं जयंती मनाई जाएगी। कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय द्वारा अंबेडकर उद्यान स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद सीनेट हॉल में “आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ अंबेडकर का योगदान” विषय पर कुलपति महोदय की अध्यक्षता में सेमिनार का आयोजन होगा।
Baba Sahab Bhimrao Ambedkar University

Sydney Mall Knife Attack चाकू से हमले में 6 लोगों की मौत: जिसमें 9 महीने का शिशुhttps://t.co/TngutPVXmw#BondiJunction #Sydney pic.twitter.com/qY8bKohJ5m
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 13, 2024
सेमिनार में विषय प्रवेश स्नातकोत्तर राजनीति शास्त्र विज्ञान के पूर्व अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ओझा करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व आरक्षी महानिरीक्षक डॉ सुकन पासवान (प्रज्ञा चक्षु) अपना सारगर्भित व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ विनोद बैठा ने बताया कि इस अवसर पर सभी कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र नेता एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।