Headlines

Barmer Mig 21 Crash: हजारों की जान बचाई वायु सेना के वीर सपूतों ने अपनी जान देकर

SKJ Law College
Advertisements

रात 9:10 पर रूटीन उड़ान पर विंग कमांडर मोहित राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल के सामने दो विकल्प थे या तो तुरंत इजेक्ट कर प्लेन को गांव के ऊपर गिरने दे या जान की बाजी लगाकर गांव से दूर गिराएं.

Barmer 29 July : हजारों की जान बचाई वायु सेना के वीर सपूतों ने अपनी जान देकर. बाड़मेर के उत्तरलाई एयरबेस से उड़ान भरकर Mig21 कुछ ही मिनटों के अंदर आग के गोले में बदल गया. रात 9:10 पर रूटीन उड़ान पर ट्रेनर फाइटर बिग Mig21ने उड़ान भरी और कुछ से मिनटों के अंदर 40 किलोमीटर दूर भीमरा गांव के ऊपर आग में बदल गया.

SKJ Law College

मिग-21 जेट उड़ा रहे विंग कमांडर मोहित राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल के सामने दो विकल्प थे या तो तुरंत इजेक्ट कर प्लेन को गांव के ऊपर गिरने दे या जान की बाजी लगाकर गांव से दूर गिराएं. उन दोनों वीर वायु सैनिकों ने साहस का परिचय दिया और अपनी जान दांव पर लगाते हुए गांव से 2 किलोमीटर आगे सुनसान इलाके में विमान को गिराया और खुद भी शहीद हो गए. विमान को आगे ले जाने के क्रम में खुद को इंजेक्ट नहीं कर पाए दोनों वीर सपूत. हिमाचल प्रदेश मंडी के विंग कमांडर मोहित राणा और जम्मू के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल, कल हुए हादसे में शहीद हो गए.

#airforce #pilot #mig21 #planecrsh