Headlines

Bhagalpur में Online Game की लत में ₹1.30 लाख गंवा दिए

SKJ Law College
Advertisements

भागलपुर में एक युवक को ऑनलाइन गेम की ऐसी लत लगी की ₹1.30 लाख गंवा दिए. पिता की जमा पूंजी से निकाले गए पैसे खत्म होने के कारण लूट की एक कहानी बना डाली.

बिहार में साइबर अपराध बढ़ते जा रही है. साइबरक्राइम तो होते ही हैं साथ ही ऑनलाइन खेलों के कारण बच्चे बूढ़े बर्बाद हो रहे हैं. भागलपुर में एक युवक को ऑनलाइन गेम की ऐसी लत लगी की ₹1.30 लाख गंवा दिए. पिता की जमा पूंजी से निकाले गए पैसे खत्म होने के कारण लूट की एक कहानी बना डाली. इसकी शिकायत भी थाना में कर दी. युवक ने बताया कि बैंक से पैसे लेकर आते वक्त बदमाशों ने हथियार के बल पर उसके साथ लूट की लूटपाट की.

SKJ Law College


नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने लूट कांड की कहानी प्रेस वार्ता में बताया. निशांत से 9 अगस्त को हुए ₹१.३०लाख की लूट का मामला झूठ निकला है. निशांत को तीन पत्ती ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी. ऑनलाइन गेम में रकम हारता गया. पहले 70 हजार हारा और उस उसे लगा कि इस बार पैसे लगाने पर वह जीत सकता है तो उसने बाकी रकम भी लगाए. इस तरह से उसने ₹1.30 लाख ऑनलाइन गेम में हार गया. पैसे गंवाने के बाद निशांत ने लूट की झूठी कहानी बनाई और पुलिस में शिकायत भी की. जिसका खुलासा छानबीन के बाद हुआ.

इस वारदात के बाद युवक पर पुलिस ने नजर रखी और सख्ती से पूछताछ की तो निशांत ने बताया कि 8 महीने से तीन पत्ती खेलने की आदत लग गई थी शुरू में तो वह जीता मोबाइल में पैसे भी आए लेकिन फिर हारता चला गया और अंत में पिता के बैलेंस के साथ चाचा के भी पैसे निकालकर गवा बैठा. हार की बात को छिपाने के लिए झूठा लूट कांड की कहानी रची डाली.

गेम खेलना चाहिए वीडियो गेम भी खेलना चाहिए मोबाइल पर भी गेम खेलना चाहिए ऑनलाइन भी खेलना चाहिए पर पैसों के हारने की लत या पैसे कमाने की लत तो नहीं लगनी चाहिए. सभी जानते हैं कि पहले आप को फंसाया जाता है, जिता कर फिर आपके पैसे निकाले जाते हैं. इस वजह से आपके पैसे बर्बाद हो जाते हैं. कुछ दिनों पहले ही कलकत्ता में ऑनलाइन के चलाने वाले शख्स के घर छपा में करोडो निकले थे.

यह सभी जानते हैं साइबर क्राइम तो अपनी चरम सीमा पर है. रोज नए तरीकों से आपके मोबाइल के माध्यम से आपके रकम आपके खाते से निकाले जाते हैं. उसी प्रकार से ऑनलाइन गेम की लत आपको लगाई जाती है. यहां तक कि ऑनलाइन तीन पत्ती जैसे खेलों के प्रचार टीवी पर भी दिखाए जाते हैं. Dream11 तो सभी जानते हैं जब क्रिकेट के खेल होते हैं तो आपको वह टीम बनाने को कहा जाता है.

मोतिहारी का एक शख्स लाखों जीतता भी है. पैसे भी उसके मोबाइल में आते हैं पर वह साइबर ठगी का शिकार भी हो जाता है. लाखों रुपए साइबर क्राइम में उसके खाते से निकाल लिए गए. इस तरह की वारदात करने और गेम से मोबाइल का इस्तेमाल जिस काम के लिए बना था वही हो तो अच्छा है वरना हम सब मोबाइल के कारण बर्बाद हो रहे हैं. सोशल मीडिया में झूठी खबरों से लेकर बिना काम का वीडियो बनाना और रोज देखने वालों की तादाद बढ़ गई है. जो जितना सोशल मीडिया से दूर रहेगा वह उतना सफल होगा जीवन में. खासकर कम उम्र के बच्चे खास जो पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें तो सोशल मीडिया और मोबाइल दोनों से दूर रहना चाहिए.

#onlinegame #gameaddiction #bhagalpurnews #teenpatti #onlinegameaddiction