Bihar News
Advertisements

बेगूसराय से लेकर के तेघरा के बीच नेशनल हाईवे पर 2 बदमाशों ने 30 किलोमीटर तक लगातार फायरिंग किया.

Beusarai 13 September : बिहार में बेगुसराय में जेम्स बांड से भी खतरनाक गोलीबारी में एक मृत ९ घायल. बेगूसराय जिले में नेशनल हाईवे पर दिल दहला देनेवाली घटना बीच सड़क पर 30 किलोमीटर तक दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस फायरिंग की खास बात ज्यादा ज्यादातर देखा होगा कि किसी को मारने की इरादे से आते हैं तो दो चार गोलियां चला कर निकल पड़ते हैं अपराधी. यह वारदात कुछ दूसरे किस्म का है. बेगूसराय से लेकर के तेघरा के बीच नेशनल हाईवे पर 2 बदमाशों ने 30 किलोमीटर तक लगातार फायरिंग किया.

बिना देखे लगातार फ़िल्मी अंदाज में जेम्स बांड की तरह अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 30 किलोमीटर तक लोगों को निशाना बनाया. इस लगातार हुए फायरिंग में 9 लोग घायल हुए हैं और एक शख्स की मौत हो गई है. तेघरा के अयोध्या चौक पर गोली लगने से युवक की मौत मौके पर ही हो गई. नेशनल हाईवे पर इस तरह की गोलीबारी से लोग चकित रह गए और भयभीत होकर इधर-उधर भागने भी लगे.

Twitter image of national highway जिले में पूरी नाकेबंदी कर दी गई है.

बेगूसराय में चकिया के थर्मल चौक पर दो, मल्हीपुर पर दो, बरौनी में 1, तेघरा में 2 बछवारा में 3 लोग घायल हुए. बरौनी थाना के पिपरा गांव के चंदन कुमार की मौत तेघरा में अयोध्या चौक पर गोली लगने से मौके पर हो गई. घायलों के नाम है पटना बाढ़ के विशाल सोलंकी, मोकामा के रंजीत यादव, बेगूसराय फुलवरिया के नितेश, गौतम, बरौनी के अमरजीत, मंसूरचक के नीतीश मरांची के मोहन राजा, प्रशांत कुमार रजक और भरत यादव घायल बताए गए हैं.

Advertisements
https://videopress.com/v/8yrNYBK5?resizeToParent=true&cover=true&preloadContent=metadata&useAverageColor=true

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार के अनुसार साइको किलर द्वारा की गई वारदात है और सभी जगह वाहन चेकिंग लगाई गई है बेगूसराय के सभी थानों को अलर्ट कर छानबीन की जा रही है अपने आप में पहली बार वारदात है इस तरह की जब लगातार 30 किलोमीटर तक फायरिंग होती है नेशनल हाईवे पर.आधे घंटे तो लगे होंगे 30 किलोमीटर आने में फिर भी वारदात की खबर पुलिस को नहीं मिली.पटना पुलिस मुख्यालय इस सनसनीखेज घटना पर नजर रझे हुए है. सीसीटीवी देखे जा रहे हैं.पटना पुलिस मुख्यालय इस सनसनीखेज घटना पर नजर रझे हुए है. सीसीटीवी देखे जा रहे हैं.जिले में पूरी नाकेबंदी कर दी गई है.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.