Bharat Vikash Parishad का 63वां स्थापना दिवस मनाया गया, सेवा और भारतीय संस्कारों को समाज तक पहुंचाने का लिया संकल्प
July 10, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 10 July : मुजफ्फरपुर में भारत विकास परिषद् (Bharat Vikash Parishad) की स्वामी विवेकानंद शाखा ने 63वां स्थापना दिवस मनाया। सेवा, भारतीय संस्कार, स्वच्छता और वृक्षारोपण पर दिया गया जोर।
Bharat Vikash Parishad का 63वां स्थापना दिवस
Bharat Vikash Parishad की स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा शुक्रवार को परिषद् का 63वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परिषद् के इतिहास, उद्देश्यों और समाज सेवा के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सेवा, भारतीय संस्कृति, संस्कार, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता Bharat Vikash Parishad के सेवा गतिविधि के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एच. एन. भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि परिषद् का मूल उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा करना, स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देना तथा वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा की भावना पहुंचाना ही परिषद् का प्रमुख लक्ष्य है।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद शाखा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. नवनीत शांडिल्य ने भारत विकास परिषद् की स्थापना और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिषद् की स्थापना 10 जुलाई 1963 को दिल्ली में डॉ. सूरज प्रकाश द्वारा की गई थी। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत हुई। आज परिषद् देशभर में लगभग एक लाख सदस्यों और 16 हजार शाखाओं के माध्यम से अस्पताल, शिक्षण संस्थान, दिव्यांग केंद्र सहित अनेक सेवा परियोजनाओं का संचालन कर रही है।
कार्यक्रम में डॉ. अजीत गौड़ ने समाज में संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
NEP 2020 पर मुजफ्फरपुर में मंथन, प्रो. रंजीत कुमार वर्मा बोले- शिक्षक ही बदलाव के सबसे बड़े वाहक https://t.co/GSICczOyyY #Muzaffarpur #nep2020 @brabu_ac_in pic.twitter.com/rOOlboE4gI
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 10, 2026
इस अवसर पर परिषद् के कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि, सचिव डॉ. सुमन कुमार झा, सेवा संयोजक संजय शर्मा, डॉ. सुरभी, कौशलेंद्र कुमार, यदुनंदन पंडित, अर्चना कुमारी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all