Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 April : Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay के वंदना सभागार में NSS के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। डीएलएड एवं बीएड प्रशिक्षुओं ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay के वंदना सभागार में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay

यह कार्यक्रम डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस दौरान डीएलएड एवं बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने बाबा साहेब के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisements
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल सहित सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के महाविद्यालय कार्यक्रम पदाधिकारी श्री राम जी यादव की भी विशेष उपस्थिति रही। प्राचार्य ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने भी अपने-अपने विचार प्रशिक्षुओं के समक्ष प्रस्तुत किए और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay

कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक श्री सरोज कुमार जी के नेतृत्व में हुआ। मंच संचालन डीएलएड प्रथम वर्ष की प्रशिक्षु प्रतिभा कुमारी द्वारा किया गया, जबकि आर्या एवं आराध्या ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का परिचय प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण—डॉ. मिन्नी कुमारी, डॉ. अनामिका रानी, डॉ. सौरभ कुमार, श्री शैलेंद्र मिश्रा, श्री राम जी यादव, श्री हितेंद्र कुमार, श्री प्रबाल बेरा एवं श्रीमती प्रतिमा कुमारी—की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु ओमकार भारती द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.