www.goltoo.in

Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay में लोक शिक्षा समिति की आचार्य चयन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

January 25, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-01-25T183127.631

Muzaffarpur 25 January : 25 जनवरी 2026 को सदातपुर, मुजफ्फरपुर स्थित Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay में लोक शिक्षा समिति द्वारा आयोजित आचार्य चयन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के उपरांत प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने समीक्षा बैठक कर विक्षकों को बधाई दी एवं आगामी प्रधानाचार्य सम्मेलन की तैयारी पर मार्गदर्शन दिया।

Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay

आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को सदातपुर, मुजफ्फरपुर स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में लोक शिक्षा समिति के तत्वावधान में आचार्य चयन परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay में लोक शिक्षा समिति की आचार्य चयन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay में लोक शिक्षा समिति की आचार्य चयन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

आचार्य चयन परीक्षा के अवसर पर लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्रीमान रामलाल सिंह, प्रांत से परीक्षा संयोजक श्री डॉ. ललित किशोर जी, प्रांत परीक्षा संयोजक श्री कृष्ण प्रसाद जी, महाविद्यालय के प्राचार्य सह परीक्षा केंद्राधीक्षक डॉ. राकेश कुमार पाल तथा प्रांत परीक्षा सह संयोजक प्रशांत जी एवं संतोष कुमार जी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में परीक्षा संपन्न कराई गई।

परीक्षा समाप्ति के बाद प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने परीक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए सभी विक्षकों एवं सहयोगी कर्मियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने आगामी 26 जनवरी के कार्यक्रमों तथा प्रधानाचार्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

परीक्षा कार्य में डॉ. मिन्नी कुमारी, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. अनामिका रानी, सरोज कुमार, हितेंद्र कुमार, संजय कुमार गुप्त, शैलेन्द्र मिश्र, कार्यालय प्रमुख सतीश चंद्र मिश्रा, कार्यालय सहायक इंद्रभूषण झा, दीपक कुमार सहित महाविद्यालय के सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर परीक्षा केंद्राधीक्षक डॉ. राकेश कुमार पाल ने भी सभी विक्षकों एवं कर्मचारियों को सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED POSTS

View all

view all