Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 April : ईटीसी ग्राउंड मुसहरी मुजफ्फरपुर के मैदान में डॉल्फिन क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में सांसद लीजेंड T20 क्रिकेट कप खेला जा रहा है.

आज 9 अप्रैल का मैच उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के बीच खेला गया मुसहरी के ईटीसी ग्राउंड में आज गर्मी के बीच खेले गए मैच में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक पंजाब नेशनल बैंक को 96 रनों से हरा दिया.

आज का मैन ऑफ द मैच उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के कुंदन झा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया.

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए. ग्रामीण बैंक की तरफ से कुंदन झा ने नाबाद 64 रन बनाए. दीपक ने 50 रन का योगदान दिया.पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से निशांत ने दो विकेट मिंटू मनीष और गौतम ने एक-एक विकेट लिए. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के जवाब में बल्लेबाजी करने आई पीएनबी अभिमन्यु की घातक गेंदबाजी के आगे मात्र 96 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई. आज का मैन ऑफ द मैच उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के कुंदन झा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया.

Advertisements

#Muzaffarpurnews #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.