Headlines

Bharti Teacher Training College राखी निर्माण कार्यशाला और प्रतियोगिता का आयोजन

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 18 August : आज दिनांक 17/08/2024 को भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदातपुर मुजफ्फरपुर के वंदना सभागार में बीएड द्वितीय वर्ष एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के साथ राखी निर्माण कार्यशाला और उसकी प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के कला विभाग के प्राध्यापक श्री मनोज कुमार जी द्वारा आयोजित किया गया।

Bharti Teacher Training College

Bharti Teacher Training College
Bharti Teacher Training College

कार्यशाला के आयोजन से छात्र-छात्राओं के अंदर सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है: प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा

जिसमें महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने अपना भाव प्रकट करते हुए कहा कि कॉलेज में आयोजित होने वाली कार्यशालाएं उनके बेहतर चरित्र निर्माण में भूमिका अदा करती है। इस तरह के कार्यशाला से अपनी संस्कृति और सभ्यता को बल मिलता है और सृजनशीलता, नवाचार का नया रास्ता दिमाग़ में जन्म लेता है। इस तरह के कार्यशाला से विद्यार्थियों के अंदर धैर्य और अपने कार्यों को बड़ी सावधानी के साथ करने का विचार आया ।

Bharti Teacher Training College
Bharti Teacher Training College

इस कार्यशाला और प्रतियोगिता के बाद महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश कुमार वर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए विद्यार्थियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया ।

इस कार्यशाला और प्रतियोगिता में सभी महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी लोगों ने इस तरह के कार्यशाला और प्रतियोगिता की भूरी भूरी प्रशंसा की ।