Headlines

Bharti Teachers Training School भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन

Bharti Teachers Training School
Advertisements

मुजफ्फरपुर 18 नवंबर : Bharti Teachers Training School भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदातपुर मुजफ्फरपुर में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्रों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर वंदे मातरम गीत की महत्ता पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

Bharti Teachers Training School

Bharti Teachers Training School


Bharti Teachers Training School के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पाल ने गीत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरणा स्रोत बना। यह गीत भारत की सांस्कृतिक विरासत का उदाहरण और भारत की राष्ट्रीय एकता का गीत है।

Bharti Teachers Training School


सचिव डॉ ललित किशोर ने कहा कि वंदे मातरम गीत राष्ट्र के प्रति प्रेम, समर्पण और गौरव का प्रतीक बन गया है। इस गीत ने भारतीयों में देश प्रेम की भावना जगाई और क्रांतिकारियों को बलिदान के लिए प्रेरित किया। आज भी इस गीत का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व बना हुआ है।
सामूहिक गायन की प्रस्तुति में शिक्षक डॉ सौरभ कुमार, डॉ सतीश चंद्र, डॉ मिनी कुमारी, डॉ अनामिका रानी, सरोज कुमार, हितेंद्र कुमार, शैलेंद्र मिश्र, मनोज कुमार, प्रवाल बेरा, रामजी यादव, संजय कुमार यादव, सतीश चंद्र मिश्रा, दीपक कुमार, कमलेश कुमार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *