Headlines

Bharti Training College मानव के जीवन स्तर को बढ़ाने में विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान: डॉ ललन कुमार झा

Bharti Training College Bharti Training College
Advertisements

Muzaffarpur 23 May : आज दिनांक 22/05/2024 को Bharti Training College भारतीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के वंदना सभागार में नैक को केंद्र में रखकर आयोजित वार्षिक कार्यशाला के आठवें दिन समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो ललन कुमार झा ने बताया कि हमारे जीवन के हर पहलू में विज्ञान सर्वव्यापी है।

Bharti Training College वार्षिक कार्यशाला

Bharti Training College
Bharti Training College

मानव के जीवन स्तर को बढ़ाने में विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान: डॉ ललन कुमार झा

विज्ञान हमारे जीवन के हर हिस्से में मुख्य नायक की भूमिका निभा रहा है। निश्चित रूप से विज्ञान के कारण संचार क्रांति आ गई है। हम पूरी दुनिया से हर स्तर पर जुड़ चुके हैं। आगे उन्होंने विद्यार्थियों की उन्नति एवं तरक्की के लिए सकारात्मक शैक्षिक दृष्टिकोण को अपनाते हुए, नौकरी की सुविधा के ऊपर प्रकाश डाला, जिसमें उन्होंने विज्ञान को बुनियाद के रूप में रखते हुए अध्यात्म, महाभारत और रामायण काल से जोड़ते हुए ऊर्जा और सकारात्मक सोच पर जीवन को एक नई धारा एक नई सोच की तरफ प्रकाश डाला।

Bharti Training College
Bharti Training College

उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक जौहरी किसी पत्थर को नक्काशी करने के बाद उस पत्थर को हीरे के रूप में ला देता है, उसकी कीमत बढ़ा देता है । हम सभी शिक्षकों को अपने विद्यार्थी रूपी पत्थर को तरासना चाहिए उसकी नक्काशी करनी चाहिए ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। वह समाज में अपनी एक पहचान बना सके । शिक्षक और छात्रों के बीच पारस्परिक संवाद विकास का रास्ता प्रशस्त करता है। हर युग में हर काम में एक बाउंड्री शर्त होती है, मतलब एक उसकी खास धर्म होती है वही धर्म हम सभी शिक्षकों को भी याद रखना चाहिए नहीं तो महाभारत जैसी स्थिति बन जाएगी । परस्पर सकारात्मक संवाद जीवन में जरूरी है।


विशिष्ट वक्ता सचिव डॉ ललित किशोर ने कहा कि ऊर्जा हमारे शक्ति का मूल स्रोत है। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में तालमेल बैठाना जरूरी है। ऊर्जा जीवन दायिनी होती है। ऊर्जा के अस्तित्व को समझना जरूरी है। अर्थ यह है कि हर कर्म या जीव का जीवन जीने के लिए एक नियम होता है जिसका पालन करना अति आवश्यक है। यही हमारी सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है और जीवन में अच्छा इंसान बनाता है।

Bharti Training College


वार्षिक कार्यशाला में प्रो मंजू कुमारी,डॉ मिन्नी कुमारी, डॉ अनामिका रानी ,डॉ सतीश चंद्र, शैलेन्द्र मिश्र,सरोज कुमार, प्रवाल बेरा, सुधीर कुमार ठाकुर, हितेन्द्र कुमार, मनोज कुमार,संजय कुमार गुप्ता, प्रतिमा कुमारी, प्रतिमा सिंह आदि उपस्थित थे।


कार्यक्रम का संचालन एनएसएस समन्वयक व मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो मंजू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *