Muzaffarpur 11 December : लंगट सिंह कॉलेज के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग और भारतीय भाषा मंच,उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आज कॉलेज के आर्ट्स ब्लॉक में Bhartiya Bhasha Diwas भारतीय भाषा दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन हुआ।
Bhartiya Bhasha Diwas प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय
आयोजन की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने की।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बिहार में कई भाषाएं हैं,सभी को एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। एल एस कॉलेज भाषाओं के अध्ययन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण संस्थान रहा है।यहां पर नौ भाषाओं का शिक्षण होता है और हमारा प्रयास रहेगा कि यहां भारतीय भाषा केंद्र स्थापित हो।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मगही और हिन्दी साहित्य के साहित्यकार प्रो वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सुब्रह्मण्यम भारती ने अपने साहित्य में पूरे भारत का चित्रण समग्रता में किया है।

Bhartiya Bhasha Diwas भोजपुरी के साहित्यकार प्रो जयकांत सिंह
इस अवसर पर विशिष्ट वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भोजपुरी के साहित्यकार प्रो जयकांत सिंह ने कहा कि आज के समय में लोक भाषाओं का महत्त्व बढ़ गया है क्योंकि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति क्षेत्रीय भाषाओं में भी शिक्षा को प्रोत्साहित करती है।

संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन करते हुए हिन्दी विभाग के प्राध्यापक और भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजेश्वर कुमार ने कहा कि मां, मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं है। महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती ने न सिर्फ भारतीय भाषाओं को जोड़ने का भागीरथ प्रयास किया है बल्कि भारतीय साहित्य और संस्कृति को भी जोड़ने का प्रयास किया है।बहुत कम जीवन काल प्राप्त होने के बावजूद उन्होंने अपनी लेखनी से भारतीयता और मनुष्यता का उन्नयन किया है।
Chaturbhuj Cup Football Tournament नेपाल का कब्जा, हाजीपुर को एक गोल से हरायाhttps://t.co/irVdBtWJhD
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 11, 2023
इस अवसर पर अंगिका भाषा के विद्वान और दर्शनशास्त्री प्रो राजीव कुमार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर सभी प्रकार की बिहारी भाषाओं का संगम स्थल है।यहां पर नियमित रूप से ऐसा भाषा उत्सव होते रहना चाहिए। इस अवसर पर संस्कृत भाषा और साहित्य के प्राध्यापक प्रो शिव दीपक शर्मा, डॉ. प्रशांत कुमार और डॉ. जफर इस्लाम ने भी संबोधित किया।
PAN Aadhar Linking अधिक जरूरी नहीं तो TDS 20 % https://t.co/ChEiR350Zw #goltoo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 11, 2023
संगोष्ठी में स्वागत भाषण विभाग के प्राध्यापक डॉ. शिवेंद्र मौर्य ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विजय कुमार ने किया।कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्राध्यापिका और बज्जिका की लेखिका डॉ. राधा कुमारी ने किया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों ने लोक भाषाओं में काव्यपाठ भी किया।अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
#lscollege #bhartiyabhashadiwas