Headlines

Bihar Crime News : पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी दिल दहलानेवाला वीडियो

SKJ Law College
Advertisements

Patna 28 April : पटना के अनिसाबाद में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया. पटना के अनिसाबाद में एक विक्षिप्त व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली. पटना के अनीसाबाद स्थित पुलिस कॉलोनी में ट्रिपल मर्डर के बाद हड़कंप मच गया. चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. सड़क पर तीनो के शव पड़ी हुई थी.

कमजोर दिल वाले न देखें कमजोर दिल वाले न देखें दिल दहलानेवाला वीडियो

SKJ Law College

बताया जाता है कि पहली पत्नी के निधन के बाद साली से की थी शादी. मगर शादी के बाद वह मायके में रहती थी. राजीव नाम का सनकी व्यक्ति पीछा करते हुए मायके पहुंचा और बाहर इंतजार करता रहा पुलिस कॉलोनी में राजीव कुमार ने अपनी पत्नी प्रियंका भारती और बेटी संस्कृति को गोली मारकर हत्या कर दिया और खुद को गोली मार ली.

SKJ Law College

महिला किराए के मकान में कुछ दूर पर रहती थी. बेगूसराय से एक शादी समारोह में शामिल होकर दोनों वापस लौट रहे थे पुलिस कॉलोनी स्थित अपने मकान में. पहले से इंतजार कर रहे हैं राजीव ने उन दोनों की हत्या कर और फिर खुद आत्महत्या कर ली.


घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सचिवालय गर्दनीबाग थाना समेत कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने पिस्तौल बरामद कर लिया है.छानबीन जारी है.