Headlines

Bihar Inter School U14 Football Tournament मुजफ्फरपुर, बक्सर, समस्तीपुर, एकलव्य बिहार सेमीफाइनल में

SKJ Law College
Advertisements

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर जिला विद्यालय फुटबॉल अंडर 14 बालक प्रतियोगिता का आज चौथे दिन कुल 7 मैच खेले गए।3 प्री क्वार्टर और 4क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए जिसके परिणाम इस प्रकार है।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College


आज का पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच सहरसा और लखीसराय के बीच खेला गया जिसमें लखीसराय ने सहरसा को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लखीसराय की ओर से एकमात्र गोल गौरव कुमार ने 25 वें मिनट पर अपने टीम के लिए किया।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College

आज का दूसरा प्री क्वार्टर फाइनल मैच मुंगेर और कटिहार के बीच खेला गया, बहुत ही रोमांचक मुकाबले में कटिहार ने मुंगेर को 2-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया कटिहार की ओर से विश्वनाथ सोरेन ने 15वें और रतन टुड्डू ने 35 वें मिनट पर अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया। वही मुंगेर की ओर से एकमात्र गोल श्याम कुमार ने 10 वें मिनट पे किया।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College

प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मैच एकलव्य बिहार और रोहतास के बीच खेला गया संघर्षपूर्ण मुकाबले में एकलव्य बिहार की टीम ने रोहतास को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एकलव्य बिहार की ओर से मोहम्मद सरफराज अली ने 38 वें मिनट पर और राज करण कुमार ने 55 वें मिनट पर अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College

आज का तीसरा प्री क्वार्टर फाइनल मैच समस्तीपुर और भोजपुर के बीच खेला गया। जिसमें समस्तीपुर ने भोजपुर को 4-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। समस्तीपुर की ओर से रोहित ने 9 वें एवं 20 में मिनट पर वही आकाश आर्य ने 35 वें और 45 वें मिनट पर अपनी टीम के लिए दो-दो गोल किए।

SKJ Law College
SKJ Law College

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मुजफ्फरपुर और लखीसराय के बीच खेला गया जिसमें मुजफ्फरपुर ने लखीसराय को 4-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुजफ्फरपुर की ओर से आनंद नुराग ने 28 वें मिनट पर, नितिन कुमार ने 30 वें मिनट पर ,आदित्य कुमार ने 33 वें मिनट पर और मोहम्मद शहजाद ने 59 वें मिनट पर अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए।

SKJ Law College

तीसरा क्वाटर फाइनल मैच बक्सर और कटिहार के बीच खेला गया । जिसमें बक्सर ने कटिहार को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बक्सर की ओर से सोनू कुमार ने 46 वें मिनट पर, शत्रुघन कुमार ने 53 वें मिनट पर और अमन खां ने 56 वें मिनट पर अपने टीम के लिए एक-एक गोल किया।

SKJ Law College
SKJ Law College

आज का अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला मैच मधुबनी और समस्तीपुर के बीच खेला गया। समस्तीपुर ने मधुबनी को सडेन डेथ में 6-5 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।दोनों के बीच बहुत ही संघर्षपूर्ण और रोमांचक मुकाबला रहा निर्धारित समय पर दोनों टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी । निर्णायक के द्वारा ट्राई ब्रेकर कराया गया ।ट्राई ब्रेकर में भी मैच का फैसला नहीं हो सका दोनों 4-4 गोल की बराबरी पर रही ।तब जाकर सडेन डेथ का निर्णय रेफरी द्वारा लिया गया और सडेन डेथ में 6-5 से समस्तीपुर ने मधुबनी को पराजित किया। समस्तीपुर की ओर से पीयूष कुमार, रोहित कुमार ,आकाश आर्य ,राहुल कुमार, राहुल कुमार2और गंभीर कुमार ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए‌। वही मधुबनी की ओर से रोहन कुमार, गौरव कुमार, आलोक कुमार ,सचिन कुमार अंकुर कुमार, अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College

कल दिनांक 8 मार्च को सुबह 7:30 बजे पहला सेमीफाइनल मुजफ्फरपुर बनाम समस्तीपुर खेला जाएगा।
दूसरा सेमीफाइनल 9:00 बजे से बक्सर बनाम एकलव्य बिहार के बीच खेला जाएगा
वही फाइनल मुकाबला 1:00 बजे से खेला जाएगा पुरस्कार वितरण 2:30 बजे होगा।