Headlines

Bihar News : बगहा से मुखिया को रंगे हाथों घूस लेते निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया

Advertisements

Patna 8 April : बिहार के बगहा से मुखिया को घूस लेते गिरफ्तार किया गया. पश्चिमी चंपारण बगहा प्रखंड के पास गांव बंजरिया पंचायत के मुखिया बृजेश राम को निगरानी टीम ने ₹15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. मुखिया पर वार्ड सदस्य से घूस मांगने का आरोप था. कार्य की योजनाओं को अपलोड करने और कार्य आवंटन करने के नाम पर वार्ड सदस्यों से पांच ₹5 हजार की मांग की गई थी. वार्ड सदस्यों ने निगरानी में इसकी शिकायत कराई थी.

मुखिया ब्रजेश राम को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर निगरानी टीम अपने साथ पटना ले गई
.


निगरानी इंस्पेक्टर मणिकांत ने बताया कि वार्ड सदस्यों की शिकायत पर मामले का सत्यापन किया गया और मामला सही निकलने के बाद इस पर कार्रवाई की गई. मुखिया ब्रजेश राम को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर निगरानी टीम अपने साथ पटना ले गई. इस तरह की यह पहली घटना नहीं है पहले भी निगरानी टीम ने कई मुखियाओं और कर्मचारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

#Biharnews #Bagha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *