Sports
Advertisements

Bhagalpur 19 May : भागलपुर में आयोजित Bihar Skating Championship 2026 में Mount Litera Zee School, Muzaffarpur के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते। खिलाड़ियों की उपलब्धि से विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है।

Bihar Skating Championship में Mount Litera Zee School का शानदार प्रदर्शन

दिनांक 16 एवं 17 मई 2026 को Bihar Roller Skating Association द्वारा आयोजित 1st Bihar Skating Championship 2026 का आयोजन भागलपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में Mount Litera Zee School, Muzaffarpur के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए और जिले का गौरव बढ़ाया।

Bihar Skating Championship में Mount Litera Zee School का शानदार प्रदर्शन
Bihar Skating Championship में Mount Litera Zee School का शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा आद्या गर्ग ने अंडर-6 वर्ग में 300 मीटर एवं 500 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 कांस्य पदक हासिल किए। वहीं दिव्यांश नारायण ने अंडर-8 वर्ग में 2 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

Advertisements

अंडर-10 वर्ग में आरुष आर्या ने 300 मीटर एवं 500 मीटर रेस में 2 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा अंडर-12 वर्ग में सात्विक श्रेयम ने 300 मीटर रेस में रजत पदक तथा 500 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं दर्शिल राज ने 300 मीटर एवं 500 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 रजत पदक अपने नाम किए।

Bihar Skating Championship में Mount Litera Zee School का शानदार प्रदर्शन
Bihar Skating Championship में Mount Litera Zee School का शानदार प्रदर्शन

विद्यालय के कोच राहुल चौरसिया, प्रिंसिपल माइकल थॉमस एवं चेयरमैन मयंक बंसल ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

खिलाड़ियों की इस सफलता से Mount Litera Zee School सहित पूरे मुजफ्फरपुर जिले में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।


Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.