B.Ed Admission 2026: बिहार में 37,250 सीटों पर होगा नामांकन, जानें किस विश्वविद्यालय में कितनी सीटें उपलब्ध
May 20, 2026 | by Goltoo
Patna 20 May : बिहार B.Ed Admission 2025 के लिए 37,250 सीटों पर नामांकन होगा। जानें किस विश्वविद्यालय में कितनी सीटें हैं, परीक्षा 7 जून को होगी।
B.Ed Admission 2026: बिहार में 37,250 सीटों पर होगा नामांकन
21 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका, 7 जून को होगी प्रवेश परीक्षा; 1 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
बिहार में दो वर्षीय B.Ed Admission के लिए प्रक्रिया जारी है। राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुल 37,250 सीटों पर नामांकन होना है। राज्य नोडल अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सभी विश्वविद्यालयों की सीटों की जानकारी जारी कर दी गई है और विलंब शुल्क के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 21 मई तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्रवेश परीक्षा 7 जून को आयोजित होगी और 1 जून से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

जारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 6400 सीटें पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में हैं। जबकि Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU) में 6200 सीटों पर नामांकन होगा।
B.Ed Admission विश्वविद्यालयवार सीटों का विवरण इस प्रकार है:
- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय – 6400 सीटें
- BRABU (बिहार विश्वविद्यालय) – 6200 सीटें
- मगध विश्वविद्यालय – 6000 सीटें
- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) – 3750 सीटें
- मौलाना मजहरुल हक विश्वविद्यालय – 3200 सीटें
- आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (AKU) – 3000 सीटें
- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय – 2500 सीटें
- तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय – 1600 सीटें
- जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा – 1500 सीटें
- बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा – 1250 सीटें
- पूर्णिया विश्वविद्यालय – 1100 सीटें
- मुंगेर विश्वविद्यालय – 500 सीटें
- पटना विश्वविद्यालय – 300 सीटें
- कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय – 100 सीटें
नोडल अधिकारी के अनुसार, B.Ed प्रवेश के लिए कुल 1.27 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन इनमें से 8915 अभ्यर्थियों ने फीस जमा नहीं की। वहीं 1,18,085 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,18,085 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें 74,083 छात्राएं और 44,002 छात्र शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
बिहार के 37 New Degree Colleges में भर्ती का रास्ता हो सकता है साफ, विश्वविद्यालय ने मांगी खाली पदों और सुविधाओं की रिपोर्ट https://t.co/N2I8Lkunbu #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/mmxjuklSlj
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 19, 2026
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि B.Ed सीटों की बड़ी संख्या और अधिक आवेदन बिहार में शिक्षण क्षेत्र के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को दर्शाती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन पूरा करें और प्रवेश परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all