Sports
Advertisements

Muzaffarpur 15 October : ओपन वर्ग में मोहित कुमार सोनी छपरा और महिला वर्ग में मरियम फातिमा मुजफ्फरपुर शीर्ष पर चल रहे हैं. ऑल बिहार शतरंज संघ और मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय रामदयालु स्थित चंद्र विला फार्म हाउस में आयोजित अमितेश कुमार शाही मेमोरियल बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में 07 चक्रों के बाद छपरा के मोहित कुमार सोनी 6.5 अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं.


वहीं महिला वर्ग में 6 चक्रों के बाद 6 अंक लेकर मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा शीर्ष पर बनी हुई है. आज प्रतियोगिता के तीसरे दिन ओपन और महिला वर्ग में 2 चक्रों की बाजी खेली गई. ओपन कैटोगरी के सातवें चक्र मैं प्रथम प्रथम बोर्ड पर छपरा के मोहित कुमार सोनी और मोतिहारी के रामचरण के बीच स्कॉच ओपनिंग में काफी आक्रामक और रोमांचक बाजी खेली गई जिसमें मध्य गेम तक खेल बराबरी पर दिख रहा था लेकिन अंत के गेम में रामचरण के हाथी के गलत मूव का फायदा उठाते हुए मोहित ने खेल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और अंत में अपने मंत्री और हाथी का बेहतरीन और आक्रामक इस्तेमाल कर रामचरण को 53 में चाल में शिकस्त दे दी.

वही दूसरे बोर्ड पर पटना के ही राहुल कुमार और कई वर्षों के राज्य चैंपियन विपल सुभाषि के बीच सिसिलियन ड्रैगन ओपनिंग मैं शुरुआत हुई मध्य के गेम में दोनों खिलाड़ियों ने काफी सुरक्षात्मक खेल का परिचय दिया और इस कारण राहुल ने पूर्व चैंपियन विपल सुभाषी जी को 48 में चाल में ड्रॉ पर रोक दिया.

Advertisements


वहीं तीसरे बोर्ड पर भागलपुर के विश्व बंधु उपाध्याय और दरभंगा के भूप नाथ के बीच क्वींस गैंबिट डिक्लाइन ओपनिंग में बाजी की शुरुआत हुई भूतनाथ ने मध्य के गेम में काफी आक्रामक रुख अपनाया लेकिन विश्व बंधु उपाध्याय ने अपने बेहतरीन रक्षा का परिचय देते हुए गेम को 46 में मूव में ड्रॉ करा लिया.


वहीं महिला वर्ग के छठे चक्र में प्रथम बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा ने वैशाली की रश्मि प्रिया को मात दी. मरियम ने रश्मि के ओपनिंग में ही गलत चाल का फायदा उठाते हुए गेम में धीरे-धीरे बढ़त बनाते हुए रश्मि को 45 में चाल में शिकस्त दी. वहीं दूसरे बोर्ड पर पटना की नेहा सिंह ने सफेद मोहरों से खेलते हुए पूर्णिया के गरिमा गौरव को रुई लोपेज ओपनिंग खेलते हुए मध्य गेम में दो पैदल का बढ़त बनाते हुए 32 में चाल में गरिमा को बोर्ड छोड़ने पर मजबूर किया.

वहीं तीसरे बोर्ड पर भागलपुर के पल्लवी कुमारी और गया के परी सिन्हा के बीच काफी रोमांचक बाजी खेली गई लेकिन मध्य गेम में पल्लवी कुमारी ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए एक पौन की बढ़त बना ली और 60 वे चाल में परी सिन्हा को परास्त कर दी.

वही आज के अंतिम चक्र से ठीक पहले पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए ट्रॉफी का अनावरण मुख्य अतिथि डॉ गौरव वर्मा और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरपुर श्री संजीव कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया कल दोनों वर्गों में अंतिम चक्र की बाजी खेली जाएगी और शाम में 4:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा.


07 वे चक्र के बाद ओपन वर्ग में शीर्ष 10 खिलाड़ी

  1. मोहित कुमार सोनी छपरा,6.5
  2. राहुल कुमार पटना 5.5
  3. विपल सुभाषी पटना 5.5
  4. विश्व बंधु उपाध्याय भागलपुर 5.5
  5. भूपनाथ दरभंगा 5.5
  6. कुमार गौरव पूर्णिया 5.5
  7. आशुतोष कुमार पटना 5.5
  8. रुपेश वी रामचंद्रन पटना 5.5
  9. रामचरण मोतिहारी 5
  10. किशन कुमार बेगूसराय ५

छठे चक्र के बाद महिला वर्ग में शीर्ष 10 खिलाड़ी और उसके अंक

  1. मरियम फातमा मुजफ्फरपुर 6
  2. नेहा सिंह पटना 5
  3. पल्लवी भागलपुर 4.5
  4. रश्मि प्रिया वैशाली 4
  5. आदिवा उल्ला पटना 4
  6. धानवी करमाकर किशनगंज 4
  7. वंदना प्रेयसी मुजफ्फरपुर 4
  8. अंकिता राज पटना 3.5
  9. नीता कुमारी पूर्णिया 3.5
  10. बबली कुमारी मुजफ्फरपुर 3

#Chess #muzaffarpur #BiharChess

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.