Muzaffarpur News
Advertisements

प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रो सिंह के निधन से शिक्षा जगत खासकर अर्थशास्त्र विभाग को अपुरूणीय क्षति हुई है.

Muzaffarpur 15 October : लंगट सिंह कॉलेज के पूर्व शिक्षक प्रो. बंसीधर प्रसाद सिंह के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. शोकसभा में प्रो सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया. सभी वक्ताओं ने कहा कि प्रो सिंह न सिर्फ उच्च कोटि के विद्वान थे अपितु एक अच्छे इंसान भी थे.प्रतिभागियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.


अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा आज सुबह ही प्रो सिंह के निधन का समाचार मिलने के बाद कॉलेज और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई. प्रो राय ने कहा कि प्रो सिंह के निधन से शिक्षा जगत खासकर अर्थशास्त्र विभाग को अपुरूणीय क्षति हुई है. प्रो सिंह मिलनसार व्यक्तिव के थे तथा हरसमय किसी की मदद को तैयार रहते थे. प्रो सिंह अनुशासन प्रिय थे तथा विभाग में छात्रों और शिक्षकों को भी अनुशासित रहने के लिए सदैव प्रेरित करते थे. प्रो राय ने आगे कहा कि प्रो सिंह मेरे पड़ोसी भी थे तथा इस वजह से मुझे उनका विशेष स्नेह और मार्गदर्शन भी मिला.

उन्होंने कहा कि प्रो सिंह ने अपने पीछे जो विरासत और अनुभव छोड़ा है, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. जिस तरह से वह अपने काम के प्रति समर्पित, वफादार और प्रतिबद्ध थे, उससे हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए.

Advertisements

शोकसभा में कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन रखते हुए मृतात्मा के आत्मा शांति की प्रार्थना की गई. प्रो सिंह को श्रद्धांजलि देने वालो में प्रो विजय कुमार, प्रो पंकज कुमार, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ स्वीटी सुप्रिया, डॉ गुंजन कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुमार बलवंत, डॉ प्रदीप कुमार, श्री एके कनक सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी शामिल रहे.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.