Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 May : Muzaffarpur जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि 23 से 29 मई 2026 को पुडुचेरी में 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है। जिसमें जिले के दो खिलाड़ियों निखिल कुमार एवं अदिति केजरीवाल का चयन किया गया।

76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में Muzaffarpur के दो खिलाड़ी

Muzaffarpur बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव सह बिहार बास्केटबॉल संघ के चयन समिति के सदस्य विनय शंकर ने बताया कि 01 से 03 मई तक गायजी में 12वीं राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले की बालक टीम ने तृतीय एवं बालिका टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया था। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार जूनियर बालक एवं बालिका बिहार टीम का चयन किया गया।जिसमें मुजफ्फरपुर बालक टीम से निखिल कुमार एवं बालिका टीम से अदिति केजरीवाल का चयन किया गया ।

76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में Muzaffarpur के दो खिलाड़ी
76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में Muzaffarpur के दो खिलाड़ी With Coach Ranpratap

मौके पर Muzaffarpur बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता ने कोच रणप्रताप जयसवाल एवं दोनों खिलाड़ियों की सराहना की।अध्यक्ष महोदय ने बताया की जिले के बास्केटबॉल खिलाड़ी लगातार अपने प्रदर्शन से जिले एवं राज्य का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।आने वाले समय में यही खिलाड़ी देश का नाम भी गौरवान्वित करेंगे।उन्होंने कहा की बहुत जल्द ही जिले में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा।

Advertisements
76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में Muzaffarpur के दो खिलाड़ी
76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में Muzaffarpur के दो खिलाड़ी

कोच रणप्रताप जयसवाल ने बताया की अदिति केजरीवाल कक्षा 12वीं की होनहार छात्रा है। वो स्थानीय जवाहरलाल रोड की रहने वाली है। पिता बिपिन कुमार केजरीवाल व्यावसायिक है।माता अर्पणा केजरीवाल शिक्षिका है।

निखिल कुमार इस साल 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।वे स्थानीय कन्हौली बेला रोड के रहने वाले हैं। पिता बबलू कुमार व्यावसायिक एवं माता किरण कुमारी गृहणी हैं। दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.