Nitishwar College में कॉलेज न्यूज़ बुलेटिन ‘वातायन’ एवं महाविद्यालय प्रतीक चिह्न का हुआ लोकार्पण
May 22, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 22 May : Nitishwar College के परिसर में आज कॉलेज न्यूज़ बुलेटिन ‘वातायन’ और महाविद्यालय के प्रतीक चिह्न (लोगो) का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.आर.ए.बी.यू. के कुलानुशासक एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो. रबींद्र कुमार चौधरी और कार्यक्रम के अध्यक्ष सह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। संगीत के प्राध्यापक डॉ. सुरेन्द्र कुमार राम और छात्रों आशुतोष और विश्वजीत ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया.
Nitishwar College न्यूज़ बुलेटिन ‘वातायन’ एवं महाविद्यालय प्रतीक चिह्न का लोकार्पण
इसके उपरांत दोनों अतिथियों ने ‘वातायन’ बुलेटिन के प्रथम अंक और कॉलेज के आधिकारिक लोगो को जारी किया.
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. रबींद्र कुमार चौधरी ने इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि एक उत्कृष्ट प्रतीक चिह्न किसी भी शैक्षणिक संस्थान की दूरदर्शिता, मूल्यों और उसकी पहचान को रेखांकित करता है।

वहीं न्यूज़ बुलेटिन ‘वातायन’ के संबंध में उन्होंने कहा कि यह पत्रिका केवल कॉलेज की गतिविधियों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों और प्राध्यापकों की रचनात्मकता को एक मजबूत अभिव्यक्ति देने का एक बेहतरीन माध्यम साबित होगी।

अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नए प्रतीक चिह्न का अनावरण कॉलेज के आधुनिक विज़न और सांस्कृतिक विरासत के सामंजस्य को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘वातायन’ बुलेटिन के माध्यम से कॉलेज की उपलब्धियां और छात्रों की छिपी हुई प्रतिभाएं समाज के सामने प्रमुखता से आएंगी, जिससे संस्थान में एक सकारात्मक और रचनात्मक शैक्षणिक माहौल को और बढ़ावा मिलेगा।
International Biodiversity Day Celebrated in MDDM College Muzaffarpur : Students Showcase Creativity Through Art and Speeches https://t.co/5uC7DvtzMA #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/eI1sfTW3MX
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 22, 2026
इस गरिमामयी समारोह का मंच संचालन डॉ. बेबी कुमारी, अध्यक्ष हिन्दी विभाग द्वारा किया गया. कार्यक्रम के अंतिम चरण में डॉ. शिल्पी जायसवाल ने मुख्य अतिथि, प्राचार्य, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर प्रो ज्योति नारायण सिंह, अमरजीत सिंह, डॉ. रवि रंजन, डॉ. किसलय किशोर, डॉ., अजय तुली, शशि कुमार पासवान, डॉ. किसलय किशोर, डॉ. सुजाता कुमारी, डॉ. हुसैन दिल्शी, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. श्याम कुमार तिवारी, डॉ. नूतन, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. रीताम्भ्रा, डॉ. सुमित्रा, डॉ. नीलमणि, डॉ. दिव्या अंशु, डॉ. प्रवाल, सहित भारी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, गणमान्य अतिथि और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all