LNT College में जैव विविधता दिवस पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, पीपीटी, पोस्टर और मॉडल प्रस्तुति ने खींचा ध्यान
May 22, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 22 May : LNT College में जंतु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जैव विविधता संरक्षण और विकसित भारत पर हुई चर्चा
LNT College में जैव विविधता दिवस
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर LNT College (एलएनटी कॉलेज) के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें शिक्षक, छात्र एवं महाविद्यालय कर्मियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विपिन कुमार ने स्वागत भाषण में कहा कि भारत की जैव विविधता विकसित राष्ट्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं को वैश्विक पहचान देने में जैव विविधता की अहम भूमिका रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा ने की।

मुख्य वक्ता और रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जैव विविधता संरक्षण अनिवार्य है। उन्होंने अवशिष्ट पदार्थों के पुनः उपयोग और संसाधनों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक कदम उठाने की जरूरत है।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने जैव विविधता विषय पर पीपीटी प्रस्तुति, पोस्टर निर्माण और मॉडल प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में अंशु कुमारी, श्वेता कुमारी और महिमा कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा ने छात्रों को जैव विविधता के व्यावहारिक उपयोग और शोध आधारित कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी।
International Biodiversity Day Celebrated in MDDM College Muzaffarpur : Students Showcase Creativity Through Art and Speeches https://t.co/5uC7DvtzMA #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/eI1sfTW3MX
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 22, 2026
इस अवसर पर डॉ. योगेश कुमार, एजाज और प्रतिमा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विपिन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती जया झा द्वारा दिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all