www.goltoo.in

GD Mother International School स्कूल में पाँच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 436 प्रतिभागियों को मिला सम्मान

May 22, 2026 | by Goltoo

gdn12

Muzaffarpur 22 May : GD Mother International School , मुजफ्फरपुर में आयोजित पाँच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रवेश, प्रथम सोपान एवं द्वितीय सोपान स्तर के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 436 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर राज्य आयुक्त स्काउट एंड गाइड अंजनेय गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, स्कार्फ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

GD Mother International School स्कूल में पाँच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण

विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना था। समापन समारोह में विद्यालय के निदेशक सह जिला आयुक्त स्काउट एंड गाइड पंकज कुमार, प्रशासिका कविता प्रसाद साह तथा संयुक्त निदेशक प्रीति रानी ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं जिला संगठन आयुक्त नवनीश कुमार ने कब-बुलबुल, स्काउट एवं गाइड के सफल प्रतिभागियों को स्कार्फ और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

GD Mother International School स्कूल में पाँच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर

मुख्य अतिथि अंजनेय गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट एंड गाइड बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करते हैं।

GD Mother International School स्कूल में पाँच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण
GD Mother International School

विद्यालय के निदेशक सह जिला आयुक्त स्काउट एंड गाइड पंकज कुमार ने कहा कि स्काउट एंड गाइड बच्चों को अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति की सीख देता है। उन्होंने बताया कि इसका मूल उद्देश्य युवाओं के चरित्र निर्माण के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक दिलमोहन झा, रणप्रताप जायसवाल, कल्पना सिंह, रानी कुमारी, मनीष रंजन, सीमा रानी एवं विक्रांत किशोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

RELATED POSTS

View all

view all